फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Oil theft from transformer, power supply disrupted

Lucknow News: ट्रांसफार्मर से तेल चोरी, ठप हुई बिजली आपूर्ति

Sat, 07 Feb 2026 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Oil theft from transformer, power supply disrupted
ट्रांसफार्मर से तेल चोरी।
बख्शी का तालाब। बख्शी का तालाब थाने से 500 मीटर की दूरी पर मामपुर गांव में चोरों ने बीती रात 250 केवीए के ट्रांसफार्मर से तेल और कॉपर क्वाइल चोरी कर लिया। घटना के बाद छह घंटे से अधिक समय तक 2000 उपभोक्ताओं को बिजली संकट झेलना पड़ा। ग्रामीणों ने लेसा के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी तो शुक्रवार सुबह गांव की बिजली वैकल्पिक तरीके से अन्य ट्रांसफार्मर से बहाल की गई।
विज्ञापन


मामपुर गांव के ट्रांसफार्मर को चोरों ने रात लगभग एक बजे चबूतरे से गिरा दिया। इसके बाद उसे काटकर तेल और कॉपर क्वायल चोरी कर लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि रात करीब डेढ़ बजे 1912 पर फोन कर इसकी शिकायत की गई। इसके बाद मामपुर बाना पावरहाउस से कर्मचारी रात लगभग साढ़े तीन बजे लाइन की जांच करते हुए ट्रांसफार्मर तक पहुंचे, जहां उन्हें ट्रांसफार्मर नीचे पड़ा दिखा और उसमें तेल और क्वॉयल नहीं था। अधिकारियों के निर्देश पर मामपुर गांव के लिए छह घंटे बाद वैकल्पिक तरीके से बिजली सप्लाई बहाल हो सकी। एसडीओ जीशान अली ने बताया कि थाने पर एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत दी गई है। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed