फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Officials visited the school five times in 30 days, but there was no sign of harassment of female students.

Lucknow News: 30 दिनों में पांच बार अधिकारियों ने किया दौरा, छात्राओं की उत्पीड़न की नहीं लगी भनक

Tue, 07 Oct 2025 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Officials visited the school five times in 30 days, but there was no sign of harassment of female students.
खुजौली स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय।
लखनऊ। खुजौली स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बीते 30 दिनों के अंदर अधिकारियों ने पांच बार दौरा किया। इसके बावजूद उन्हें छात्राओं के उत्पीड़न की भनक नहीं लगी। छात्राएं कुछ कहतीं, उससे पहले ही उन्हें विद्यालय से बेदखल करने और मारने-पीटने की धमकी दी जाती थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने अब शिक्षा विभाग पर भी सख्ती की है। शिक्षाधिकारी हर सप्ताह छात्राओं की समस्याएं सुनने के बाद रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रवेश ने बताया कि जनसुनवाई से पहले छात्राओं या किसी अभिभावकों के जरिये से कोई शिकायत नहीं मिली। यह जरूर है कि जांच में कई तरह के तथ्य सामने आए हैं। घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। इस घटना में अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका है। जल्द ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

राजधानी के सभी कस्तूरबा विद्यालय में होगी सख्ती
राजधानी के सभी आठ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का संबंधित क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी हर सप्ताह दौरा करेंगे। छात्राओं से व्यक्तिगत वार्तालाप करेंगे। उनकी हर समस्याओं की रिपोर्ट तैयार होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के माध्यम से प्रशासन को रिपोर्ट दी जाएगी। छात्राओं के रहने, खाने और अन्य सुविधाओं पर भी प्रशासन की निगरानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed