फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   official gossip

तो ये है पर्दे के पीछे का खेल

Wed, 18 Jun 2014 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 18 Jun 2014 10:33 AM IST
विज्ञापन
official gossip

कहते हैं कि तरक्की की राह शिक्षा से खुलती है। इसका जीता-जागता उदाहरण अपने चचा हैं।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग में चचा के नाम से मशहूर यह महोदय भले ही रिटायर हो गए हैं पर उनका विभाग से मोहभंग नहीं हो पा रहा है। वह किसी भी सूरत में विभाग में अपनी पकड़ बनाए रखना चाहते हैं।


बताते हैं कि इसके चलते ही वह पर्दे के पीछे से नित नए खेल खेलते रहते हैं। इन दिनों चर्चा शिक्षा चयन बोर्ड को लेकर है। चयन बोर्ड में सरकार से नामित माननीय और अफसरों में ठनी हुई है।
विज्ञापन


कहते हैं कि इसके पीछे कहीं न कहीं चचा ही हैं। वह अपना भविष्य देख रहे हैं। फिलहाल चयन बोर्ड का काम कार्यवाहक चेयरमैन के सहारे चलाया जा रहा है।

इसके लिए चचा और एक रिटायर्ड आईएएस रेस में हैं। कहते हैं कि चचा पहले तो रिटायर नहीं होना चाहते थे, लेकिन अब हो ही गए हैं तो उनकी नजर इस कुर्सी पर है।

विभाग में चर्चा तो इस बात की भी है कि चयन बोर्ड का मामला जितना उलझेगा, चचा की राह उतनी ही आसान होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed