फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   offices are open on sunday cause of akhilesh

सख्त हुए CM तो छुट्टी के दिन भी खुले ऑफिस

Mon, 02 Jun 2014 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 02 Jun 2014 01:39 PM IST
विज्ञापन
offices are open on sunday cause of akhilesh

इन दिनों सरकारी कार्यालयों का हाल कुछ जुदा जुदा सा है, पहले जहां काम के दिन भी छुट्टी जैसा माहौल होता था, वहीं अब छुट्टी वाले दिन भी आफिस खुल रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जिलों के औचक निरीक्षण करने की घोषणा के बाद अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक में हड़कंप मच गया है।

रविवार को अवकाश होने के बावजूद कई कार्यालय खुले रहे वहीं कुछ कार्यालयों की रंगाई-पुताई की जा रही है।

हरकत में रहे कर्मचारी

offices are open on sunday cause of akhilesh

प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ भी अपने कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देते दिखे। बताते चलें कि मुख्यमंत्री के चार जून के बाद कभी भी जिले में आने को लेकर शनिवार की शाम प्रभारी जिलाधिकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक भी कर चुके हैं।

रविवार को करीब 11.45 बजे जिला आपूर्ति अधिकारी अपने कार्यालय में कर्मचारियों के साथ मौजूद दिखे।

अपने कक्ष में वह एक लिपिक को जहां आवश्यक निर्देश दे रहे थे वहीं अन्य कर्मचारी अपनी-अपनी सीटों पर बैठे हुए कार्य निस्तारित कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

काम में उलझे रहे कर्मचारी

offices are open on sunday cause of akhilesh

प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी शाहिद मंजर अब्बास रिजवी भी अपने कक्ष में मौजूद थे तो अन्य कर्मचारी अपनी-अपनी सीटों पर बैठे अभिलेखों में उलझे हुए थे।

सदर तहसील में भी कई कार्यालय खुले हुए थे और मौजूद अधिकारी से कर्मचारी लंबित प्रकरणों के निस्तारण में जुटे हुए थे। विकास भवन स्थित समाज कल्याण विभाग का कार्यालय भी खुला हुआ दिखा।

करीब 12.15 बजे कर्मचारी कार्यालय में मौजूद थे और कार्यों को निस्तारित कर रहे थे। इस बाबत प्रभारी लाधिकारी/सीडीओ शाहिद मंजर अब्बास रिजवी ने बताया कि मुख्यमंत्री के आने का कोई कार्यक्रम अभी निर्धारित नहीं है।

फिर भी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश बैठक में दिए जा चुके हैं। यदि अवकाश के दिन कार्यालय खोले गए हैं तो लंबित प्रकरणों को निस्तारित करने के लिए ही खोले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed