{"_id":"61276af8ceb2c04b3b2c1f35","slug":"officers-will-be-interrogated-in-monumental-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मारक घोटाला: तत्कालीन वरिष्ठ अधिकारियों से विजिलेंस करेगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मारक घोटाला: तत्कालीन वरिष्ठ अधिकारियों से विजिलेंस करेगी पूछताछ
Thu, 26 Aug 2021 03:50 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 26 Aug 2021 03:50 PM IST
सार
पिछले दिनों पूर्व मंत्रियों नसीमुद्दीन सिद्दीकी और बाबू सिंह कुशवाहा ने पूछताछ में कई सवालों को अधिकारियों पर टाला था। अब विजिलेंस उन्हीं अधिकारियों से पूछताछ करेगी। इसके बाद भी जरूरत पड़ने पर दोबारा पूर्व मंत्रियों को बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मायावती शासनकाल में हुए स्मारक घोटाले में विजिलेंस जल्द ही नोटिस भेजकर राजकीय निर्माण निगम और भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में तैनात रहे तत्कालीन वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो पिछले दिनों पूर्व मंत्रियों नसीमुद्दीन सिद्दीकी और बाबू सिंह कुशवाहा ने पूछताछ में कई सवालों को अधिकारियों पर टाला था। अब विजिलेंस उन्हीं अधिकारियों से पूछताछ करेगी। इसके बाद भी जरूरत पड़ने पर दोबारा पूर्व मंत्रियों को बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
दोनों मंत्रियों से पूछताछ 50 से अधिक फाइलों को खंगालने के बाद की गई थी जिसमें बतौर कैबिनेट मंत्री इनके हस्ताक्षर हैं। माना जा रहा है कि दस दिनों में ही तत्कालीन वरिष्ठ अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। इसमें कई रिटायर हो चुके हैं।
विज्ञापन