फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Officers to be responsible for pension and scholorship.

पेंशन व छात्रवृत्ति मुद्दे पर निशाने पर रहेंगे अफसर!

Fri, 30 Jan 2015 01:22 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 30 Jan 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
Officers to be responsible for pension and scholorship.

पेंशन और छात्रवृत्ति योजना में गड़बड़ी पर अधिकारियों की सीधी जवाबदेही तय की जाएगी। अफसर यह सुनिश्चित करेंगे कि पात्रों को ही लाभ मिले।

विज्ञापन


मुख्य सचिव आलोक रंजन ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों को बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, समाजवादी, विधवा, विकलांग सहित सभी पेंशनरों की वर्तमान वित्तीय वर्ष का बकाया फरवरी में उनके खाते में पहुंच जाना चाहिए। साथ ही छात्रवृत्ति योजना के पात्रों का पैसा 31 मार्च सीधे पहुंच जाए।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा कि छात्रवृत्ति वितरण की रेंडम चेकिंग कर अपात्रों को सूची से बाहर करें और गड़बड़ी करने वाले स्कूलों को काली सूची में डाला जाए।

संबंधित पोर्टल पर ग्राम पंचायतवार लाभार्थियों की सूची जरूर अपलोड की जाए। यूपी डेस्को के बनाए जा रहे सॉफ्टवेयर 15 फरवरी तक नेशनल इन्फॉर्मेटिक सेंटर (एनआईसी) को उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृद्धावस्था, किसान पेंशन योजना में 2098 समग्र ग्रामों में 1,32,409 लाभार्थियों का चयन किया गया है।

समाजवादी पेंशन योजना में 40 लाख पात्रों को लाभ देना है। उन्होंने कहा कि जिन लाभार्थियों का मोबाइल नंबर सिस्टम में अपलोड है उन्हें एसएमएस अलर्ट से खाते में राशि भेजने की सूचना दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed