डीजीपी का आदेशः हर फोन करें रिसीव, मिस होने पर करें कॉल बैक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने सभी आईजी, डीआईजी व पुलिस कप्तानों को अपना सीयूजी मोबाइल फोन 24 घंटे स्विच ऑन रखने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने सर्कुलर भेजकर कहा, सरकार के संज्ञान में आया है कि जिलों के कुछ अफसर अपना मोबाइल फोन बंद कर देते हैं या फिर कॉल रिसीव नहीं करते हैं। इससे सरकार के मंत्रियों से लेकर जन सामान्य तक को परेशानी होती है।
डीजीपी ने कहा कि कई बार महत्वपूर्ण प्रकरणों में मुख्यमंत्री सचिवालय या फिर शासन द्वारा सूचनाएं तत्काल मांगी जाती हैं।ऐसे में जब अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया जाता है तो अधिकतर के मोबाइल फोन बंद होते हैं या कॉली रिसीव नही होते हैं।
फोन बंद होने से होती है परेशानी
इस कारण समय पर सूचनाएं नहीं भेजी जा पाती हैं। कुछ सूचनाएं ऐसी भी होती है जिन पर त्वरित एक्शन की जरूरत होती है। लिहाजा प्रत्येक कॉल रिसीव किए जाएं।
अगर किन्हीं कारणों से कॉल रिसीव न हो सके तो जैसे ही अफसर खाली हों तत्काल कॉल बैक करें। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि नियुक्त सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी भी अपने मोबाइल फोन हमेशा ऑन रखें।