फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Officers claim 18 hours power supply in village areas and 24 hours in cities.

अधिकारियों का दावा: यूपी में ग्रामीण इलाकों में 18 और शहरों में 24 घंटे हो रही बिजली आपूर्ति

Tue, 13 Jun 2023 11:27 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 13 Jun 2023 11:27 AM IST
सार

यूपी सरकार ने प्रदेश में पर्याप्त बिजली होने का दावा करते हुए कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे और शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है।

विज्ञापन
Officers claim 18 hours power supply in village areas and 24 hours in cities.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध है। ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे और शहरों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। गर्मी की वजह से प्रदेश में बीते शनिवार को 26,672 मेगावाट बिजली की मांग थी, जो अब तक की रिकॉर्ड मांग है। आगामी एक सप्ताह तक बिजली की मांग बढ़ सकती है। इसके लिए अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं। यह जानकारी गोमतीनगर स्थित एसएलडीसी मुख्यालय के अधिकारियों ने पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज को दी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि ललितपुर की 660 मेगावाट और अनपरा की 500 मेगावाट की बंद इकाइयां शुरू हो जाएंगी। वर्तमान में बुंदेलखंड के ग्रामीण क्षेत्र को 20 घंटे, नगर पंचायत मुख्यालय व तहसील मुख्यालय को 21.30 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। अध्यक्ष देवराज ने सभी विभागीय अभियंताओं, अधिकारियों को तैनाती स्थल पर ही बने रहने के निर्देश दिए है। उन्होंने लोकल फॉल्ट को तुरंत ठीक करने और जनता के फोन उठाने की हिदायत भी दी। वहीं, कटिया लगाकर बिजली चोरी करने वालों की धरपकड़ करने को कहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रचंड गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जीवा ने जेल में बंद आतिफ की नोची थी दाढ़ी, काठमांडू में असलम ने दी सुपारी, शूटर विजय का कबूलनामा


चार प्रतिशत डीए बढ़ा
खराब वित्तीय स्थिति के बावजूद उप्र पावर कॉर्पोरेशन, राज्य विद्युत उत्पादन निगम, ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन, उप्र जल विद्युत निगम और अन्य सभी वितरण निगमों के कर्मचारियों को चार प्रतिशत डीए स्वीकृत किया गया है। यह जानकारी पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed