फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   officers attacked in Lucknow for oxygen cylinder.

ऑक्सीजन न मिलने पर ड्रग विभाग के अफसरों को घेरा, जिंदा जलाने की कोशिश

Tue, 20 Apr 2021 11:32 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 Apr 2021 11:32 AM IST
सार

लखनऊ के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से अब जनता का सब्र टूटने लगा है। सोमवार को लोगों की भीड़ ने आलमबाग औद्योगिक इलाके में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों पर हमला कर दिया। भीड़ ने उन्हें घेरकर जिंदा जलाने की कोशिश की। हालांकि, अफसर किसी तरह जान बचाकर भागने में कामयाब रहे।

विज्ञापन
officers attacked in Lucknow for oxygen cylinder.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

ऑक्सीजन की कमी से परेशान कोरोना मरीजों के परिवारीजन का सब्र जवाब देने लगा है। सोमवार को तालकटोरा औद्योगिक इलाके में ऑक्सीजन सिलेंडर न मिलने से गुस्साई भीड़ ने गैस गोदाम के बाहर ड्रग विभाग के अधिकारियों को घेर लिया और हंगामा करने लगे। आरोप है कि इन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की गई। अफसरों ने प्लांट के पीछे के रास्ते से भागकर जान बचाई। वहीं, पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर का कहना है कि ड्रग विभाग के अधिकारी सुरक्षित हैं। इंस्पेक्टर समेत पीएसी मुस्तैद कर दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार दोपहर दो बजे अवध ऑक्सीजन प्राइवेट लिमिटेड गोदाम के बाहर 200 से अधिक लोगों की भीड़ थी। इस दौरान ड्रग विभाग के इंस्पेक्टर और उच्च अधिकारी पहुंचे। भीड़ ने उन्हें यह कहते हुए सुना कि सीधे किसी को सिलेंडर नहीं मिलेगा, जिसे चाहिए वह हॉस्पिटल से संपर्क करें। यह सुनते ही सुबह से खड़े लोग आक्रोशित हो गए और अधिकारियों को घेर लिया। करीब एक घंटे बाद अधिकारी किसी तरीके जान बचाकर भागे। हंगामे की सूचना पाकर पुलिस टीम को भेजा गया। प्लांट मालिक राजाजीपुरम निवासी राजीव बंसल ने भी स्थिति को नियंत्रित बताया। बाद में लोगों को गैस मिलने लगी।

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान भीड़ ने घेर लिया था

ड्रग इंस्पेक्टर माधुरी सिंह के मुताबिक ड्रग इंस्पेक्टर बृजेश कुमार एवं असिस्टेंट कमिश्नर लखनऊ मंडल मनोज कुमार बलरामपुर हॉस्पिटल की ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने से प्लांट का निरीक्षण करने गए थे। आरोप लगाया कि इस दौरान भीड़ ने टीम के लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश की। इस दौरान वहां दो ही सिपाही थे, जो चुपचाप हंगामा देख रहे थे। टीम ने कमिश्नर और ज्वाइंट कमिश्नर को मामले की जानकारी दी। इसके डेढ़ घंटे बाद फोर्स भेजी गई।

सभी प्लांट पर अतिरिक्त पुलिस तैनात
बवाल के बाद पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर पीएसी की टुकड़ी प्लांट के बाहर तैनात की गई। डीके ठाकुर के मुताबिक सभी प्लांट पर अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। ड्रग विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी प्लांट पर अतिरिक्त पुलिस लेकर ही निरीक्षण के लिए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed