{"_id":"2eae68b2-eb8d-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"office-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों की इंटर की मार्कशीट गायब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों की इंटर की मार्कशीट गायब
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2013 03:57 PM IST
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय से तीन कॉलेजों के 1,397 छात्रों की इंटर की मार्कशीट गायब हो गई है। शुक्रवार को इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन
डीआईओएस ने कार्यालय के सभी लिपिकों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। इसे लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग में खलबली मची हुई है।
इस साल 40,215 छात्रों ने यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा दी। इसमें से 35,822 उत्तीर्ण हुए। इनकी मार्कशीट जून में ही डीआईओएस कार्यालय आ गई थी और वहीं से इन्हें कॉलेजों को दिया जा रहा था।