फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Off for policemen in Lucknow.

यूपी: पुलिस में 10 दिन काम करने पर एक ऑफ की सुविधा शुरू

Fri, 02 Sep 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 Sep 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
Off for policemen in Lucknow.
demo pic
पुलिस विभाग में 10 दिन लगातार काम करने पर अब एक दिन ऑफ की सुविधा शुरू हो गई है। डीजीपी जावीद अहमद ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इसका फील्ड में तैनात सिविल पुलिस, ट्रैफिक व जीआरपी के सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर स्तर तक के पुलिस कर्मियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


इस क्रम में पहला ऑफ 11 सितंबर को दिया जाएगा। हालांकि इसके लिए रोस्टर बनाने की जिम्मेदारी थाना इंचार्ज को सौंपी गई है। आदेश लागू होने से फील्ड में तैनात करीब 1.36 लाख पुलिस कर्मियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


दरअसल, सीएम अखिलेश यादव ने जन्माष्टमी के मौके पर नान गजटेड पुलिस कर्मियों को 10 दिन में एक अवकाश देने की घोषणा की थी। इसी क्रम में जारी सर्कुलर में कहा गया है कि इस अवकाश के दौरान पुलिस कर्मी जिले के बाहर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकस्मिक स्थिति में यह ऑफ निरस्त भी किया जा सकता है। थाना प्रभारी व ट्रैफिक प्रभारियों के ऑफ का निर्णय संबंधित जिले के पुलिस कप्तान करेंगे। सर्किल अफसरों को यह व्यवस्था लागू कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

ग्रामीण क्षेत्रों के पुलिस कर्मियों की दो घंटे पहले होगी रवानगी

Off for policemen in Lucknow.

सर्कुलर में सीएल व ईएल लेने वाले ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस कर्मियों की थाने एवं चौकियों से रवानगी शाम छह बजे होगी, जबकि शहरी क्षेत्रों में पुलिस कर्मियों की यह रवानगी रात आठ बजे होगी। अब तक यह रवानगी अवकाश लेने से एक दिन पहले दोपहर 12 बजे हो जाती थी। अवकाश के बाद ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस कर्मियों को अगले दिन सुबह 10 बजे थाने चौकी में आमद दर्ज करानी होगी।

फोर्स की कमी से फिलहाल नहीं है वैकल्पिक व्यवस्था
इस समय सूबे में सिविल पुलिस, ट्रैफिक व जीआरपी में सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर के करीब 1.70 लाख पुलिस कर्मी तैनात हैं। इनमें फील्ड ड्यूटी में करीब 1.36 लाख पुलिस कर्मी लगे हुए हैं। 10 दिनों बाद एक ऑफ देने पर पुलिस कर्मियों की कमी दूर करने की फिलहाल कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। जितने पुलिस कर्मी बचेंगे उन्हीं से काम लिया जाएगा।

डायल-100 परियोजना शुरू होने के बाद बढ़ेगी मुसीबत
डायल-100 परियोजना दो अक्तूबर से शुरू हो रही है। इसमें रनिंग गाड़ियों में स्टाफ थाने से ही लगाया जाएगा। ऐसे में सरकार को इन्हें भी 10 दिनों में एक वीकली ऑफ देना होगा। पहले से पुलिस कर्मियों की कमी झेल रही सरकार की इससे मुसीबत और बढ़ जाएगी। यदि डायल-100 के वाहन चालक व स्टाफ को छुट्टी दे दी तो वाहन ही खड़े हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed