{"_id":"684f2d70cf4691bdef0edbb9","slug":"objectionable-picture-made-viral-after-refusal-of-marriage-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1251590-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शादी से इन्कार पर तस्वीर आपत्तिजनक बनाकर की वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शादी से इन्कार पर तस्वीर आपत्तिजनक बनाकर की वायरल
विज्ञापन
लखनऊ। मलिहाबाद निवासी युवती ने रिश्ते में चाचा पर शादी से इन्कार पर उसकी तस्वीर आपत्तिजनक बनाकर वायरल करने का आरोप लगाया है। आरोपी के दोस्त पर पीड़िता व उसके पिता को धमकाने का आरोप है।
युवती के पिता ने शनिवार को थाने में आरोपियों के खिलाफ धमकाने और आईटी एक्ट की धारा में एफआईआर कराई है।
उनके मुताबिक करीब ढाई साल पहले छोटी बेटी को नौकरी के साक्षात्कार के सिलसिले में दिल्ली जाना पड़ा था। उस दौरान वह कुछ दिन के लिए दिल्ली निवासी रिश्ते में चाचा के घर पर रुकी। पिता का आरोप है कि आरोपी ने उनकी बेटी से दोस्ताना रिश्ते बना लिए। वह उस पर शादी का दबाव बनाने लगा, लेकिन उनकी बेटी ने रिश्ते का हवाला देते हुए इससे इन्कार कर दिया।
इस पर आरोपी ने उसकी फोटो एडिट कर वायरल करने की धमकी दी तो उनकी बेटी घर आ गई। युवती ने पिता को पूरी बात बताई तो उन्होंने आरोपी से फोन पर बात की। पिता का आरोप है कि इससे नाराज आरोपी ने उनकी बेटी की फोटो अश्लील बनाकर वायरल कर दी। इसके विरोध पर आरोपी व उसके दोस्त ने धमकाना शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।