{"_id":"66b519cb0d21ffefa20600b5","slug":"objectionable-comment-on-pm-modi-and-cm-yogi-on-x-case-filed-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सपा के एक्स अकाउंट से पीएम व सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी, हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सपा के एक्स अकाउंट से पीएम व सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी, हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज
Fri, 09 Aug 2024 07:01 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 09 Aug 2024 07:01 AM IST
सार
पोस्ट करने वाले ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का नाम वाराणसी में हुई एक घटना से जोड़ा था। पोस्ट के जरिये सीएम योगी आदित्यनाथ और दिल्ली के बीच तनातनी होने का फर्जी आरोप लगाया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा नेता ने समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के एक्स अकाउंट से पीएम और सीएम के लिए आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप लगाया है। हजरतगंज पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
सआदतगंज के लकड़मंडी में भाजपा नेता विजय कुमार भुर्जी रहते हैं। उनका आरोप है कि एक्स पर @mediacellsp अकाउंट से तीन अगस्त को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए आपत्तिजनक पोस्ट किए गए थे।
विज्ञापन
पोस्ट करने वाले ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का नाम वाराणसी में हुई एक घटना से जोड़ा था। पोस्ट के जरिये सीएम योगी आदित्यनाथ और दिल्ली के बीच तनातनी होने का फर्जी आरोप लगाया। इंस्पेक्टर के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन