फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Obesity causes endometrial cancer

Lucknow News: मोटापा बनता है एंडोमेट्रियल कैंसर की वजह

Wed, 16 Apr 2025 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Obesity causes endometrial cancer
लखनऊ। मोटापे से ग्रसित असामान्य गर्भाशय रक्तस्राव वाली महिलाओं को एंडोमेट्रियल (गर्भाशय की परत में पनपने में वाला) कैंसर का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए अधिक बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) वाली महिलाओं को असामान्य गर्भाशय रक्तस्राव होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के अध्ययन में यह निष्कर्ष निकला है। इसे जर्नल ऑफ मिड-लाइफ हेल्थ में स्थान मिला है।
विज्ञापन

यह अध्ययन सौम्या बाजपेयी कौर, सुनमीत सिंह और अमरजोत सिंह ने किया है। अध्ययन में असामान्य गर्भाशय रक्तस्राव से पीड़ित 40-55 वर्ष की आयु की 72 महिलाओं को शामिल किया गया। ये महिलाएं संस्थान में जून 2022 से मई 2023 तक 12 महीने की अवधि में आई थीं। इन महिलाओं की एंडोमेट्रियल बायोप्सी की गई।
विज्ञापन

इसमें पाया गया कि 22 महिलाओं में एंडोमेट्रियल संबंधी बीमारी थी। 13.6 फीसदी मामले कैंसर के थे। बीएमआई के आधार पर 51.5% (72 में से 32 महिलाएं) अधिक वजन वाली महिलाएं थीं। 31.9% (23 महिलाएं) सामान्य बीएमआई और 11.1% (15 महिलाएं) मोटापे से ग्रसित थीं। अध्ययन में यह निष्कर्ष दिया गया कि एंडोमेट्रियल हाइपरप्लासिया के कारण उच्च बॉडी मास इंडेक्स और असामान्य गर्भाशय रक्तस्राव के बीच सीधा संबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए असामान्य गर्भाशय रक्तस्राव एंडोमेट्रियल कैंसर और हाइपरप्लासिया से बचने के लिए शारीरिक गतिविधि को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। प्रारंभिक प्रक्रिया के रूप में असामान्य गर्भाशय रक्तस्राव की पहचान ट्रांसवेजिनल अल्ट्रासाउंड से की जा सकती है। इसमें योनि के माध्यम से अल्ट्रासाउंड किया जाता है।

गर्भनिरोधक भी बन सकती है वजह
एंडोमेट्रियल कैंसर के लिए मोटापे के साथ ही गर्भनिरोधक का ज्यादा इस्तेमाल भी एक वजह बन सकती है। इनके अलावा रजोनिवृत्ति, हार्मोन थेरेपी से भी इस बीमारी का खतरा रहता है। शुरुआती चरण में बीमारी की जानकारी होने पर आसानी से इलाज संभव है, जबकि देरी होने पर यह मौत की वजह बन जाती है। सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी और दवाओं से इस बीमारी का इलाज संभव है।


असामान्य गर्भाशय रक्तस्राव है बड़ा लक्षण
एंडोमेट्रियल कैंसर का सबसे बड़ा लक्षण असामान्य गर्भाशय रक्तस्राव है। अगर महिला को असामान्य गर्भाशय रक्तस्राव है, विशेषकर रजोनिवृत्ति वाली महिलाओं को, तो वे सतर्क हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed