{"_id":"63ab51f3fa5ac252d027ed77","slug":"obc-reservation-sp-will-give-continuous-edge-to-the-issue-of-reservation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"OBC Reservation : आरक्षण के मुद्दे को निरंतर धार देगी सपा, ‘संविधान बचाओ, आरक्षण बचाओ’ यात्रा की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
OBC Reservation : आरक्षण के मुद्दे को निरंतर धार देगी सपा, ‘संविधान बचाओ, आरक्षण बचाओ’ यात्रा की तैयारी
Wed, 28 Dec 2022 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
चंद्रभान यादव, लखनऊ
चंद्रभान यादव, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 28 Dec 2022 06:14 AM IST
सार
वह लोगों को बताएगी कि भाजपा सरकार ने साजिश के तहत कोर्ट में सही तथ्य प्रस्तुत नहीं किए। सपा ने इस मुद्दे को लेकर विधानसभा क्षेत्रवार ‘संविधान बचाओ, आरक्षण बचाओ’ यात्रा निकालने की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसके जरिए पार्टी पिछड़ों और दलितों को गोलबंद करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
samajwadi party
- फोटो : सोशल मीडिया...
विस्तार
निकाय चुनाव में पिछड़े वर्ग के आरक्षण के मुद्दे को लेकर सपा गांव-गांव जाएगी। वह लोगों को बताएगी कि भाजपा सरकार ने साजिश के तहत कोर्ट में सही तथ्य प्रस्तुत नहीं किए। सपा ने इस मुद्दे को लेकर विधानसभा क्षेत्रवार ‘संविधान बचाओ, आरक्षण बचाओ’ यात्रा निकालने की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसके जरिए पार्टी पिछड़ों और दलितों को गोलबंद करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
पार्टी ने निकाय चुनाव को लेकर आए हाईकोर्ट के फैसले को संविधान विरोधी बताया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी लगातार यह आरोप लगाते रहे हैं कि भाजपा संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है। पार्टी उनके इस आरोप को हाईकोर्ट के फैसले का हवाला देकर जनता के बीच सुबूत के रूप में प्रस्तुत करेगी। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा के संविधान विरोधी होने का इसके इतर किसी अन्य सुबूत की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने सवाल उठाया कि अभी तक उत्तर प्रदेश में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष आदि की तैनाती नहीं की गई। आयोग सक्रिय होता तो कुछ हद तक संभव है कि वह आरक्षण की मनमानी पर अंकुश लगाता। उन्होंने कहा कि सपा इस मुद्दे को लेकर हर प्रदेशवासी के दरवाजे पर जाएगी और उन्हें बताएगी कि किस तरह से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा संविधान में किए गए प्रावधानों को खत्म करने की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के साथ इस मुद्दे को लेकर हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। जल्द ही गांव-गांव यात्रा निकाली जाएगी। सपा की रणनीति है कि इस आंदोलन के बहाने पिछड़े वर्ग के नेताओं को लामबंद किया जाए। पार्टी के नेता एकजुट होकर अपने इलाके में मतदाताओं के बीच पैठ बनाएंगे। अभी भाजपा का साथ देने वाली पिछड़े वर्ग की जातियों को भी लक्ष्य बनाया जाएगा। उन्हें समझाया जाएगा कि भाजपा के इशारे पर नौकरशाही आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रच रही है।