{"_id":"6abed1aabdae65948906d0c8","slug":"nursing-students-protest-continues-at-kgmu-lucknow-news-c-13-lko1096-1947253-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: केजीएमयू में नर्सिंग छात्रों का आंदोलन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: केजीएमयू में नर्सिंग छात्रों का आंदोलन जारी
Fri, 02 Oct 2026 03:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 02 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू में नर्सिंग छात्रों का आंदोलन बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर 24 घंटे का धरना दिया। उनकी प्रमुख मांगों में प्रिंसिपल को हटाना और नर्सिंग डीन के खिलाफ कार्रवाई शामिल है।
छात्रों का कहना है कि द्वितीय वर्ष की नर्सिंग छात्रा दिव्यांशी यादव की मौत के बाद शिकायतों के समाधान का आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। छात्रों के मुताबिक, विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रिंसिपल को हटाने और नर्सिंग डीन पर लगे आरोपों की जांच के लिए कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया था। छात्रों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
विज्ञापन
उधर, छात्रा की मौत की जांच के लिए वाराणसी गई केजीएमयू की समिति बृहस्पतिवार को लौट आई। समिति ने चिकित्सकीय तथ्यों और अन्य संबंधित जानकारियां जुटाई हैं। समिति के 24 घंटे में रिपोर्ट को अंतिम रूप देने की उम्मीद है।
विज्ञापन