Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nursing student hangs herself after video calling her father

Lucknow News: पिता को वीडियो कॉल करने के बाद नर्सिंग छात्र ने लगाया फंदा

Fri, 01 May 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 01 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Nursing student hangs herself after video calling her father
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। बीएससी नर्सिंग के छात्र रवि प्रकाश (23) ने बुधवार रात फंदा लगा लिया। आत्महत्या से पहले रवि प्रकाश ने पिता राकेश को वीडियो कॉल की थी। राकेश ने इस मामले में बेटे की परिचित युवती से पूछताछ की मांग की है। आरोप है कि युवती की वजह से रवि अवसाद में था।
विज्ञापन


एसीपी ए. विक्रम सिंह के अनुसार, मूल रूप से बस्ती के बाईपोखर निवासी रवि प्रकाश इंदिरानगर बी ब्लॉक में किराये के मकान में भाई अमित के साथ रहते थे। रवि प्रकाश के पिता मेडिकल स्टोर संचालक राकेश ने बताया कि बुधवार रात 8:29 बजे रवि ने उन्हें वीडियो कॉल की थी। फोन पर उसने बताया था कि मकान मालिक ने कमरा खाली करने के लिए कहा है। राकेश का कहना है कि उनका बेटा कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। बातचीत के दौरान घर पर रिश्तेदार आने के कारण वह रवि से ज्यादा देर बात नहीं कर पाए। रात 10 बजे अमित कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा खुला था और रवि प्रकाश फंदे पर लटका मिला। अमित ने पड़ोसियों की मदद से रवि को लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमित ने उन्हें घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन लखनऊ पहुंचे।
विज्ञापन

राकेश के मुताबिक, रवि प्रकाश ने चार वर्ष नीट की तैयारी की थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात कानपुर की युवती से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। कुछ दिनों से युवती ने रवि प्रकाश से बात करना बंद कर दिया था। युवती उसके फोन और मेसेज का जवाब नहीं देती थी, जिससे रवि प्रकाश तनाव में था। राकेश ने आरोप लगाया है कि युवती रवि प्रकाश पर किसी बात को लेकर दबाव बना रही थी। एसीपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिक ने फंदा लगाकर दी जान

मोहनलालगंज स्थित नेवलखेड़ा निवासी रंजीत (24) ने बुधवार रात फंदा लगा लिया। रंजीत मजदूरी करते थे। भाई सुजीत ने बताया कि रंजीत कुछ दिनों से किसी बात पर काफी परेशान थे। वह घरवालों से गाली गलौज करने लगे थे और अकेले में अनाप-शनाप बोलते थे। बृहस्पतिवार तड़के 4:00 बजे मां उठकर कमरे में गईं तो रंजीत का शव फंदे से लटका देखा। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार में सुजीत के अलावा पिता मेवालाल और मां आशा देवी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article