फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nursing home operator cheated a soldier of Rs 4 lakh

Lucknow News: नर्सिंग होम संचालक, सैन्यकर्मी से चार लाख की ठगी

Wed, 03 Sep 2025 02:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Nursing home operator cheated a soldier of Rs 4 lakh
लखनऊ। नर्सिंग होम संचालक व सैन्यकर्मी से चार लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ितों ने बिजनौर इलाके और कैंट थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बिजनौर इलाके के शीतल नगर निवासी डॉ. आरके राय मोहल्ले में गीता नर्सिंग होम चलाते हैं। वहां सोलर पैनल लगवाने के सिलसिले में उन्होंने दिसंबर में रोली इंटरप्राइजेज के मालिक कल्प सिटी निवासी जय करन से संपर्क किया। सौदा 3.50 लाख में तय हुआ।

अगले दिन जय करन साथी इंजीनियर रंजीत यादव के साथ नर्सिंग होम पहुंचा और तीन लाख रुपये लेकर एक हफ्ते में पैनल का काम पूरा करने का दावा किया। आरोप है कि दोनों ने अदाणी कंपनी के बजाय दूसरी कंपनी के पैनल लगा दिए और बिना कनेक्शन शुरू किए गायब हो गए। डॉक्टर का आरोप है कि आरोपी टालमटोल करते रहे। न तो उन्होंने रकम लौटाई और न ही काम किया। पीड़ित ने डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल से शिकायत की। इंस्पेक्टर एसएस महादेवन के मुताबिक विवेचना चल रही है।
विज्ञापन


उधर, कैंट के बीएस मार्ग निवासी सैन्यकर्मी रामतीरथ त्रिपाठी के मुताबिक 29 अगस्त की रात 9:32 बजे वह जियो कस्टमर केयर के कर्मचारी से बात कर रहे थे। उसने बातों में उलझाकर बैंक खाते का विवरण ले लिया। फिर चार बार में एक लाख रुपये गायब कर दिए। थानाध्यक्ष कैंट गुरप्रीत कौर के मुताबिक खाते का ब्योरा निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed