{"_id":"66bc74c9c3bd915f3e077949","slug":"nursing-exam-solver-gang-member-arrested-in-sitapur-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग परीक्षा धांधली: सॉल्वर गैंग का सदस्य लखनऊ से गिरफ्तार, अभ्यर्थियों तक पहुंचाया था पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग परीक्षा धांधली: सॉल्वर गैंग का सदस्य लखनऊ से गिरफ्तार, अभ्यर्थियों तक पहुंचाया था पेपर
Wed, 14 Aug 2024 02:43 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 14 Aug 2024 02:43 PM IST
सार
नर्सिंग परीक्षा धांधली में आरोपी सॉल्वर गैंग के सदस्य को एसटीएफ व पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया आरोपी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर के तालगांव थाना क्षेत्र स्थित केपी सिंह मेमोरियल फार्मेसी कालेज में बीती 16 जुलाई को परीक्षा में धांधली हुई थी। बुधवार को एसटीएफ और तालगांव पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। इस पर अभ्यर्थियों तक पेपर पहुंचाने का आरोप है।
विज्ञापन
एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि पकड़े गए युवक पर 25 हजार का इनाम घोषित था। उस पर उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश 2024 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
बताया कि वांछित सुजीत रावत निवासी ग्राम टिकारी थाना बख्शी का तालाब जनपद लखनऊ को कसरैला से खैराबाद जाने वाले रोड़ पर स्थान रेलवे क्रासिंग के पहले भुड़कुड़ी मोड़ ब्रह्मबाबा स्थान के पास से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
उसे एसटीएफ लखनऊ, तकनीकी सहायता व पुलिस टीम के सहयोग से हिरासत में लिया गया। अब तक इस मामले में 13 की गिरफ्तारी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन