{"_id":"6a2d80e1dc72e05b7b0789ba","slug":"nursing-entrance-exam-anjali-became-the-state-topper-arun-came-second-and-hema-came-third-2026-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग प्रवेश परीक्षा: अंजली बनीं प्रदेश टॉपर, अरूण दूसरे और हेमा तीसरे स्थान पर रहीं; ऐसा रहा पूरा रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग प्रवेश परीक्षा: अंजली बनीं प्रदेश टॉपर, अरूण दूसरे और हेमा तीसरे स्थान पर रहीं; ऐसा रहा पूरा रिजल्ट
Sat, 13 Jun 2026 09:41 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 13 Jun 2026 09:41 PM IST
सार
UP Nursing Entrance Exam:अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय ने शनिवार को नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। गौतमबुद्ध नगर की अंजिली ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय ने शनिवार को नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में गौतमबुद्ध नगर की अंजिली ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। गाजियाबाद के अरूण कुमार दूसरे और सहारनपुर की हेमा देवी तीसरे स्थान पर रहे। सफल अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग पंजीकरण भी शुरू हो गया है।अंजलि ने 120 में से 114 अंक प्राप्त किए। जबकि गाजियाबाद के अरूण कुमार को 113 अंक तो वहीं हेमा देवी को 112 अंकों मिले।
सहारनपुर की हेमा देवी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2024 में इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक वर्ष तक नर्सिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी की। पहले ही प्रयास में मिली सफलता उनके लिए सपने के सच होने जैसी है। उन्होंने कहा कि शुरू से ही नर्सिंग के क्षेत्र में करियर बनाने का लक्ष्य था, इसलिए पूरी एकाग्रता के साथ इसी दिशा में तैयारी की।
पोस्ट बीएससी नर्सिंग में आंचल अव्वल
जीएनएम की पढ़ाई पूरी कर लखनऊ की एलडीए कॉलोनी निवासी आंचल वर्मा ने पोस्ट बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर की गई नियमित पढ़ाई को दिया। आजमगढ़ के गोल्डी यादव दूसरे तथा लखनऊ की दीपांकिनी रॉय तीसरे स्थान पर रहीं। दीपांकिनी का कहना है कि सफलता का मूल मंत्र नियमित अध्ययन और लगातार रिवीजन है।
विज्ञापन
एमएससी नर्सिंग में वाराणसी के सुधा प्रदीप शीर्ष पर
एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में वाराणसी के पाटिल सुधा प्रदीप ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रयागराज के आशीष कुमार दूसरे और सहारनपुर की अर्पुवा चौधरी तीसरे स्थान पर रहीं।
काउंसलिंग पंजीकरण शुरू
एबीवीएमयू के कुलपति डॉ. अमित देवगन ने बताया कि सफल अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपनी पसंद के कॉलेजों का विकल्प भर सकेंगे, जिसके बाद मेरिट के आधार पर सीट आवंटन किया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. देवाशीष शुक्ला के अनुसार प्रदेश के लगभग 185 नर्सिंग संस्थानों की करीब 14,500 सीटों पर प्रवेश के लिए छह जून को 20 जिलों के 307 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें 1,35,074 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

लखनऊ की आंचल पोस्ट बीएससी नर्सिंग में प्रदेश टॉपर
नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में राजधानी की प्रतिभा ने एक बार फिर अपनी पहचान बनाई है। अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय (एबीवीएमयू) की ओर से घोषित सीनेट-2026 के परिणाम में लखनऊ की एलडीए कॉलोनी निवासी आंचल वर्मा ने पोस्ट बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। आंचल ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन, नियमित अध्ययन और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर की गई तैयारी को दिया।
आंचल ने बताया कि जीएनएम की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पूरी एकाग्रता के साथ प्रवेश परीक्षा की तैयारी की। उनका मानना है कि सफलता का मूल मंत्र निरंतर अध्ययन और लक्ष्य के प्रति समर्पण है। पोस्ट बीएससी नर्सिंग परीक्षा में आजमगढ़ के गोल्डी यादव दूसरे तथा लखनऊ की दीपांकिनी रॉय तीसरे स्थान पर रहीं। दीपांकिनी ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन और लगातार रिवीजन को दिया। बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में गौतमबुद्ध नगर की अंजिली ने 120 में से 114 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।