फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nursing college will open in AIIMS, Ayush will also study

Lucknow News: एम्स में खुलेगा नर्सिंग कॉलेज, होगी आयुष की भी पढ़ाई

Fri, 24 Feb 2023 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 24 Feb 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Nursing college will open in AIIMS, Ayush will also study
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही नर्सिंग व आयुष की पढ़ाई शुरू होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय से इसके लिए अनुमति मिल गई है। बजट मिलते ही नर्सिंग कॉलेज के भवन का काम शुरू होगा। नर्सिंग की पढ़ाई के लिए बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

एम्स में वर्तमान समय में एमबीबीएस के साथ ही पीजी की पढ़ाई चल रही है। ओपीडी के साथ ही गंभीर मरीजों की सर्जरी भी हो रही है। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को पांच लाख रुपये तक कैशलेस की सुविधा देने का काम भी शुरू हो गया है। एम्स परिसर में कैंसर के मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज पहले से ही चल रहा है। अब स्वास्थ्य मंत्रालय से नर्सिंग की पढ़ाई की भी स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

अनुमति मिलने के बाद एम्स में नर्सिंग कॉलेज खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कॉलेज के भवन के लिए जल्द ही ड्राइंग रिपोर्ट तैयार कर स्वास्थ्य मंत्रालय भेजा जाएगा। ड्राइंग के स्वीकृत होने के बाद बजट मिलते ही भवन बनाने का काम शुरू होगा। नर्सिंग की पढ़ाई के साथ ही एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं को आयुष की पढ़ाई करने का भी मौका मिलेगा। प्रयास किया जा रहा है कि इसी साल नर्सिंग कॉलेज खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिसिन विभाग में शुरू हुई पल्मोनरी क्लीनिक
मेडिसिन विभाग में पल्मोनरी (फेफड़े) से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए क्लीनिक शुरू की गई है। चिकित्सक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि क्लीनिक शुरू कर दी गई है। रोजाना सात से आठ मरीज आ रहे हैं। मेडिसिन के साथ ही पल्मोनरी के मरीजों को भी चिकित्सीय सलाह दी जा रही है।


एम्स में नर्सिंग कॉलेज के संचालन के लिए अनुमति मिली है। जल्द ही ड्राइंग रिपोर्ट तैयार कराकर स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजा जाएगा। कॉलेज के भवन की ड्राइंग पास होने व बजट मिलने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
समीर शुक्ला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, एम्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed