फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nurses to get promotion soon

नर्सों के प्रमोशन, नियुक्ति और मांगों से जुड़ी बड़ी खबर, पढ़ें

Thu, 12 May 2016 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 12 May 2016 11:52 AM IST
विज्ञापन
nurses to get promotion soon
जल्द म‌िलेगी खुशखबरी

राजकीय नर्सों के सभी पदों पर महीने भर के भीतर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके अलावा हाईकोर्ट में लंबित नर्सों की नियुक्ति के मामलों को जल्दी हल कराने सहित राजकीय नर्सेस संघ की सात मांगें जल्द ही पूरी होंगी।

विज्ञापन


संघ के महामंत्री अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. सुनील कुमार श्रीवास्तव के साथ हुई बैठक में इन सभी मांगों पर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है। 
विज्ञापन


इस दौरान कॉलेज ऑफ नर्सिंग कानपुर में स्वीकृत पदों पर नियुक्ति, 500 बेड के अस्पतालों में मुख्य नर्सिंग अधिकारी और 200 बेड के अस्पतालों में नर्सिंग अधीक्षक का पद सृजित करने, महानिदेशालय में मुख्य नर्सिंग अधीक्षक, संयुक्त निदेशक उपचारिका व नर्सिंग अधीक्षक, सहायक निदेशक उपचारिका के रिक्त पदों पर तत्काल पदोन्नति के लिए डीपीसी का प्रस्ताव शासन को भेजने पर चर्चा हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अन्य कर्मचारियों की तरह नर्सों को भी पुरस्कृत श्रेणी में रखने के लिए कमेटी का गठन कर रिपोर्ट शासन को भेजने के प्रस्ताव पर विचार किया गया।

उन्होंने बताया कि वार्ता के दौरान ही निदेशक नर्सिंग डॉ. नीना गुप्ता ने पदोन्नति के लिए नर्सों के एसीआर जल्दी से जल्दी भेजने के लिए अपर निदेशक मंडल को निर्देशित किया। 

जिससे पदोन्नति की प्रक्रिया 30 दिन के अंदर पूरी की जा सके। संघ की तरफ से वार्ता में अध्यक्ष रानी वर्मा व कोषाध्यक्ष जेबी सिंह भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed