लखनऊः वीडियो कॉलिंग कर पीजीआई में तैनात नर्स ने फांसी लगा दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के एसजीपीजीआई के पीडियाट्रिक विभाग में तैनात नर्स पुष्पलता वर्मा (29) ने सोमवार रात फांसी लगा ली। इस दौरान वह किसी से वीडियो कॉलिंग के जरिये बात कर रही थीं।
पुष्पलता वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर-18 के सपना एंक्लेव में किराए पर रहती थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के साथ मोबाइल जब्त कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, बैटरी खत्म होने से मोबाइल बंद हो गया है। खुलने से साफ होगा कि वह किससे बात कर रही थीं। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच चल रही है।
सपना एंक्लेव में किराए पर रहती थीं
प्रभारी निरीक्षक केके मिश्र के मुताबिक, मूलरूप से फतेहपुर की रहने वाली पुष्पलता एसजीपीजीआई के पीडियाट्रिक विभाग में नर्स थीं। वह वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर-18 स्थित सपना एंक्लेव में किराए पर रहती थीं।
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि पुष्पलता ने सोमवार को अवकाश ले रखा था। मंगलवार सुबह आठ बजे ड्यूटी पर जाना था। जब वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचीं तो कर्मचारियों ने तलाश शुरू की।
मोबाइल पर कई बार कॉल किया पर वह बंद था। अनहोनी की आशंका पर कर्मचारी पुष्पलता के घर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार दस्तक दी पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर कर्मचारियों ने अधिकारियों और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।