{"_id":"673f20a5258dfb84dd0a916c","slug":"numbers-of-dengue-patients-go-down-in-lucknow-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dengue in Lucknow: तापमान घटने के साथ ही कम होते जा रहे डेंगू के मामले, अभी और कमी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue in Lucknow: तापमान घटने के साथ ही कम होते जा रहे डेंगू के मामले, अभी और कमी होगी
Thu, 21 Nov 2024 05:29 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 21 Nov 2024 05:29 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ में तापमान में गिरावट आने के साथ ही डेंगू के मरीजों की संख्या में भी कमी आती जा रही है। बुधवार को 14 मरीज मिले।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Freepik.com
विस्तार
राजधानी लखनऊ के तापमान में गिरावट के साथ डेंगू के मामले भी कम होते जा रहे हैं। मंगलवार को 19 मरीज मिलने के बाद बुधवार को इनकी संख्या 14 रही। विशेषज्ञों के अनुसार जैसे-जैसे तापमान में कमी आएगी, इनकी संख्या में और कमी आएगी।
विज्ञापन
बुधवार को चंदरनगर में चार, इंदिरानगर में तीन, टूड़ियागंज और अलीगंज में दो- दो और ऐशबाग, मोहनलालगंज और एनके रोड इलाके में एक- एक मरीज मिला।
बुधवार को पुराने लखनऊ में मलेरिया का भी मरीज पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मच्छरजनित स्थिति पाए जाने पर दो घरों को नोटिस जारी किया।