फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   number of teeth is decreasing

खानपान में बदलाव से घटी दांतों की संख्या

Wed, 28 Aug 2019 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
number of teeth is decreasing
लखनऊ। खानपान का असर दांतों पर भी पड़ रहा है। पहले जहां लोगों के 32 दांत निकलते थे वहीं अब ज्यादातर लोगों के 28 दांत ही निकल रहे हैं। इसकी वजह पर शोध शुरू हो गया है। यह कहना है केजीएमयू के कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडोंटिक्स विभागाध्यक्ष प्रो. एपी टिक्कू का। वह कलाम सेंटर में आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

डॉ. टिक्कू ने बताया कि करीब 16 साल की उम्र तक दांत निकलते हैं। इस उम्र तक 28 दांत निकलते हैं। फिर 18 की उम्र में जबड़े के पिछले हिस्से में चार दांत निकलते हैं। इस तरह कुल मिलाकर 32 दांत हो जाते हैं, लेकिन अब जबड़े का विकास कम हो पा रहा है। इससे दांतों की संख्या घट रही है। जबड़ा न बढ़ने पर शुरुआती दौर में 28 के बजाय 24 या 26 दांत निक लते हैं। युवावस्था तक यह संख्या 28 तक ही पहुंच पाती है। इस पर शोध किया जा रहा है। डॉ. टिक्कू का यह भी तर्क है कि पहले लोग कड़ी चीजें ज्यादा सेवन करते थे। गन्ना चूसते थे। कच्ची चीजें खाते थे। इससे जबड़ा सक्रिय रहता था और उसका विकास हो जाता था। अब ऐसा नहीं हो पा रहा है। कार्यशाला में डॉ. अनिल चंद्रा ने बताया कि दांतों के रखरखाव को लेकर बेहद सावधानी बरतने की जरूरत होती है। अब कड़ी चीजों का सेवन कम करने की वजह से दांतों की उम्र भी घट रही है। मसूढे कमजोर हो रहे हैं। डॉ. नमिता शुक्ला ने बताया कि जो लोग रात में नियमित तौर पर ब्रश करते हैं, उनकेदांत ज्यादा मजबूत होते हैं। इस दौरान हुई प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार डॉ. कीर्थना को मिला। डॉ. रितिका यादव को दूसरा व डॉ. नेहा व डॉ. ज्योति को तीसरा पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed