फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Number of passengers increased in Trains returning from mumbai

मुंबई से लौटने वाले यात्री बढ़े, ट्रेनों में लंबी वेटिंग, कई ट्रेनों के तो वेटिंग टिकट मिलना भी बंद

Sat, 10 Apr 2021 01:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Number of passengers increased in Trains returning from mumbai
मुंबई में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते वहां से वापसी करने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में मुंबई से लखनऊ सहित पूर्वांचल के कई महानगरों को जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग बढ़ गई है। यही नहीं मुंबई से वाली कुछ ट्रेनों में वेटिंग के टिकट मिलने भी बंद हो गए हैं। जब से मुंबई में लॉकडाउन लगने की बात उठी है, तब से वहां से लोगों के पलायन का सिलसिला और तेज हो गया है। इसके साथ ही पंचायत चुनाव और रमजान के चलते भी मुंबई से काफी लोग घर वापस आ रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार की इन ट्रेनों में इतनी वेटिंग
ट्रेन स्लीपर एसी 3 एसी 2
लखनऊ एसी एक्स - 99 41
पुष्पक एक्स 399 33 19
पनवेल-गोरखपुर 84 15 9
एलटीटी 202 54 20
बांद्रा लखनऊ 145 45 13
अवध एक्सप्रेस 198 37 12
फ्लाइट का सफर भी महंगा
कोरोना संक्रमण के चलते मुंबई से लखनऊ सहित पूर्वांचल का फ्लाइट का सफर भी महंगा हो गया है। मुंबई से शनिवार को लखनऊ आने वाली फ्लाइट 6ई-832 का किराया करीब 6678 रुपये है। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली फ्लाइट 6ई-544 का किराया 16233 रुपये पहुंच गया है। यह फ्लाइट 2:15 घंटे में मुंबई से गोरखपुर पहुंच रही है। वहीं मुंबई से लखनऊ की विमान यात्रा 2:10 घंटे की है।
विज्ञापन

रात को ओला-उबर का संचालन बंद
राजधानी में रात 9:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक कर्फ्यू के कारण ओला-उबर का संचालन भी इस दौरान बंद कर दिया गया है। कैब ऑनर्स एवं चालक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आरके पांडेय ने बताया कि रात्रि में ओला-उबर के संचालन से लोगों को काफी सहूलियत मिलती है। मगर पुलिस द्वारा उनका चालान किए जाने से संचालन बंद करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed