{"_id":"5edceffa8ebc3e905528edbf","slug":"number-of-corona-infected-increasing-very-fast-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में तेजी से बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या, पिछले 24 घंटे में 433 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में तेजी से बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या, पिछले 24 घंटे में 433 नए मरीज मिले
Sun, 07 Jun 2020 07:17 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 07 Jun 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद
- फोटो : ANI
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में 433 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं। अब प्रदेश में कुल 4076 सक्रिय मामले हैं और पूरी तरह ठीक होने के बाद 6185 लोगों को अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब तक 275 मरीजों की मृत्यु हुई है।
विज्ञापन
ये जानकारी उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मीडिया को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को पांच-पांच सैंपल के 1084 पूल लगाए गए और 10-10 सैंपल के 127 पूल लगाए गए। 10 सैंपल वाले 127 में से 17 पूल पॉजिटिव पाए गए। 5 सैंपल वाले 128 पूल पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शनिवार को 11308 सैंपल टेस्ट किए गए और प्रयोगशालाओं को 11021 सैंपल भेजे गए थे। हमारा लक्ष्य है कि टेस्टिंग की संख्या को जल्द ही प्रतिदिन 15 हजार तक बढ़ाया जाए। उन्होंने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में 4175 लोगों का इलाज किया जा रहा है, फैसिलिटी क्वारंटीन में 7763 लोग हैं।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि प्रदेश के 15,482 इलाकों में जिसमें 4,553 हॉट स्पॉट हैं उनमें सर्विलांस का काम किया गया है। वहीं, 84,04,269 घरों का सर्विलांस किया गया, जिसमें 4,27,73,938 लोग हैं।