{"_id":"6786b6baec71b71b930b4758","slug":"ntpc-one-unit-closed-for-repairs-raebareli-news-c-101-1-slko1032-125843-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीपीसी : मरम्मत के लिए बंद की गई एक यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनटीपीसी : मरम्मत के लिए बंद की गई एक यूनिट
Wed, 15 Jan 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी परियोजना की एक यूनिट वार्षिक अनुरक्षण के लिए बंद कर दी गई है। यूनिट बंद होने से परियोजना में बिजली उत्पादन घट गया है। परियोजना के अधिकारियों की ओर से इसे एक माह बाद शुरू करने की बात कही जा रही है।एनटीपीसी परियोजना में बिजली उत्पादन के लिए छह यूनिटें स्थापित हैं।
जिसमें पांच यूनिटें 210 - 210 मेगावाट बिजली उत्पादन करती हैं, जबकि छठवीं यूनिट से 500 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जा रहा है। सोमवार रात लगभग तीन बजे 210 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता वाली पहली यूनिट को परियोजना प्रबंधन के निर्देश पर बंद कर दिया गया।
एक माह तक उसके उपकरणों की जांच व उनकी मरम्मत की जाएगी। खराब उपकरण बदले जाएंगे। यूनिट से उत्पादन बंद होने से परियोजना में 210 मेगावाट बिजली उत्पादन कम हो गया। यूनिट नंबर दो, तीन, चार, पांच व छह पूरी क्षमता से चल रही हैं। परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि यूनिट वार्षिक अनुरक्षण के लिए बंद की गई है। अन्य यूनिटों से उत्पादन चल रहा है।