फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nterrogation of 25 suspects, no clue found in Khaki

Lucknow News: 25 संदिग्धों से पूछताछ, खाकी के हाथ नहीं लगा कोई सुराग

Wed, 20 Sep 2023 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 20 Sep 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
nterrogation of 25 suspects, no clue found in Khaki
रायबरेली। बालिका की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस अब तक 25 संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन उसके हाथ कोई क्लू नहीं लग सका है। डीह थाने की चार टीमें और एक एसओजी टीम पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। जिस तरह बालिका की बेरहमी से हत्या की गई, उससे पीडि़त परिवार में गहरी नाराजगी है। परिवार इंसाफ दिलाने की न सिर्फ मांग उठा रहा है, बल्कि पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए दोषी पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।
विज्ञापन

डीह थाना क्षेत्र के लोधवारी गांव निवासी उदय प्रताप उर्फ लाला की 12 वर्षीय बेटी लक्ष्मी उर्फ बिट्टो की बेरहमी से हत्या करके भदोखर थाना क्षेत्र में शारदा सहायक नहर स्थित झाड़ियों में फेंक दिया गया। 26 अगस्त को लक्ष्मी लापता हुई थी। बालिका की हत्या के चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। बालिका के गांव और घटनास्थल की दूरी करीब 20 किमी है। इस परिधि में लगे 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी पुलिस ने खंगाला है, लेकिन नतीजा सिफर है।
विज्ञापन

जांच में बालिका की अंतिम लोकेशन नया पुरवा गांव में पाई गई है। सीओ सलोन अमित सिंह ने बताया कि एसओजी के अलावा डीह थाने की चार पुलिस टीमें घटना के खुलासे के लिए लगाई गई हैं। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। बालिका की हत्या से संबंधित कोई सुराग हाथ अब तक नहीं लग सका है। प्रयास है कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार से मिले सीओ व थानेदार
हत्या का मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस अफसर भी हरकत में आ गए हैं। सीओ सलोन, डीह थानेदार ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। पिता, मां समेत अन्य परिजनों से पूरे घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि दुष्कर्म के बाद बेटी की हत्या की गई है। मामले में इंसाफ दिलाया जाए। सीओ व एसओ ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।


बयान दर्ज कराने को सीओ ने दी नोटिस
बालिका की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी बीट उपनिरीक्षक व विवेचक अवधेश यादव, उपनिरीक्षक रामबली शंखवार, हेड मोहर्रिर (दीवान) शोभलाल को निलंबित कर चुके हैं। इनकी विभागीय जांच सीओ लालगंज महिपाल पाठक को सौंपी गई है। सीओ ने बताया कि डीह थानेेदार, दो दरोगा और एक दीवान को नोटिस देकर बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है। बयान दर्ज होने के बाद जांच रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed