फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nspector Krishna Nagar named Cop of the Month, 54 lost mobile phones recovered

Lucknow News: इंस्पेक्टर कृष्णा नगर बने कॉप ऑफ द मंथ, 54 खोए मोबाइल भी बरामद

Sun, 07 Jun 2026 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 07 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
nspector Krishna Nagar named Cop of the Month, 54 lost mobile phones recovered
डीसीपी के साथ जोन और सर्किल में अव्वल आए पुलिसकर्मी।
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट के दक्षिणी जोन में लागू किए गए ऑब्जेक्टिव इवेल्यूएशन सिस्टम के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद ने मई में उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों और दरोगा को सम्मानित किया। कृष्णानगर इंस्पेक्टर प्रद्युम्न कुमार सिंह को ‘कॉप ऑफ द मंथ’ घोषित किया गया। वहीं तीनों सर्किलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दरोगा को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डीसीपी दक्षिणी कुमार आनंद ने बताया कि 13 मई 2026 से जोन में थाना प्रभारियों और उपनिरीक्षकों के कार्यों के मूल्यांकन के लिए ऑब्जेक्टिव इवेल्यूएशन सिस्टम लागू किया गया है। इसके तहत विभिन्न पुलिस कार्यों के लिए अंक निर्धारित किए गए हैं। पुलिसकर्मियों के बीच सकारात्मक प्रतिस्पर्धा बढ़ी है। टारगेट ओरिएंटेड पुलिसिंग को मजबूती मिली है।
विज्ञापन


डीसीपी के मुताबिक मई के मूल्यांकन में कृष्णानगर इंस्पेक्टर प्रद्युम्न कुमार सिंह ने 1046 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। उनकी अगुवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की, अंतरराज्यीय लूट-छिनैती गिरोह का खुलासा कर सात बदमाशों को गिरफ्तार किया। लाखों रुपये का माल बरामद किया। इसके अलावा टप्पेबाजी गिरोह का पर्दाफाश कर करीब छह लाख रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 958 अंक अर्जित कर थाना गोसाईगंज इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह दूसरे स्थान पर रहे। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज बृजेश कुमार त्रिपाठी 892 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा दरोगा की श्रेणी में मोहनलालगंज सर्किल से चौकी प्रभारी भागूखेड़ा आशीष कुमार ने 952 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। जबकि गोसाईगंज सर्किल में सीसी टीम प्रभारी लाल सिंह 624 अंकों के साथ अव्वल रहे। वहीं कृष्णा नगर सर्किल में सीसी टीम प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह ने सर्वाधिक 1935 अंक प्राप्त कर सर्किल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

डीसीपी ने बताया मई में दक्षिणी जोन पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन-2 के तहत 89 माल मुकदमाती और सीज वाहनों का निस्तारण किया। साइबर सेल दक्षिणी की टीम ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से विभिन्न जनपदों और राज्यों से खोए या चोरी हुए करीब 12 लाख की लागत के 54 मोबाइल फोन बरामद किए।


डीसीपी का कहना है कि मूल्यांकन प्रणाली से पुलिस कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और पेशेवर दक्षता बढ़ी है। इसका सीधा लाभ आम जनता को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवा के रूप में मिल रहा है।

डीसीपी के साथ जोन और सर्किल में अव्वल आए पुलिसकर्मी।

डीसीपी के साथ जोन और सर्किल में अव्वल आए पुलिसकर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed