UP: आतंकियों से निपटने के लिए संयुक्त अभ्यास करेंगी एनएसजी व पुलिस टीमें, आम जनता के लिए निर्देश जारी
यूपी में सार्वजनिक स्थानों पर मॉक ड्रिल की जा रही है। जिसमें यूपी पुलिस व एनएसजी की टीमें भाग ले रही हैं। इस संबंध में पुलिस ने बयान जारी कर दिया है।
विस्तार
यूपी में आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस और एनएसजी संयुक्त रूप से बुधवार और बृहस्पतिवार को मॉक ड्रिल करेंगी। जिसे 'गांडीव-वी' नाम दिया गया है। मॉक ड्रिल शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर की जा रही है।
इसे लेकर विशेष पुलिस महानिदेशक ने जनता से अपील की है कि वह संयम बनाए रखें एवं विचलित न हों। साथ ही किसी प्रकार की अफवाह न फैलाएं और न ही अफवाहों पर ध्यान दें।
पुलिस-प्रशासन द्वारा मॉक ड्रिल्स को सुचारु रूप से संचालित किए जाने हेतु, जो भी दिशा-निर्देश दिए जाएं, उनका अक्षरश: पालन किया जाना सुनिश्चित करें।
आलमबाग बस अड्डा और प्लासियो मॉल के पास पुलिस एवं एनएसजी की टीम की मॉक ड्रिल संपादित की जा रही हैं जिस क्रम में ब्लास्ट की घटना की सूचना प्रसारित की गई हैं। यह मात्र एक सुरक्षा ड्रिल हैं एवं किसी को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं हैं।Jt.CP L&O @Uppolice @lkopolice @CMOfficeUP @dgpup
— Jt.CP L&O LUCKNOW (@LoJcp) September 13, 2023
चारबाग़ रेलवे स्टेशन पर पुलिस एवं एनएसजी की टीम की मॉक ड्रिल संपादित की जा रही हैं जिस क्रम में ब्लास्ट की घटना की सूचना प्रसारित की गई हैं। यह मात्र एक सुरक्षा ड्रिल हैं एवं किसी को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं हैं । Jt.CP L&O @lkopolice @Uppolice @CMOfficeUP @dgpup @UPGovt
— Jt.CP L&O LUCKNOW (@LoJcp) September 13, 2023