भाजपा का जन्म ही राम मंदिर निर्माण के लिए: नृत्यगोपाल दास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कार्याध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का जन्म ही राम मंदिर निर्माण के लिए हुआ है। कोई माने या न माने पर विहिप से ही भाजपा का जन्म हुआ है।
नृत्यगोपाल दास शनिवार को मणिराम दास छावनी में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के बयान राम मंदिर भाजपा का मुद्दा नहीं, का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा की पहचान राम मंदिर मुद्दे से होती है। भाजपा का जन्म राम मंदिर निर्माण के लिए ही हुआ है। कहा कि विहिप के द्वारा ही भाजपा का जन्म हुआ है।
हिंदुत्व का जागरण करना ही मकसद
दास ने कहा कि हम संत-धर्माचार्यों के साथ प्रत्येक हिंदू मात्र की आशा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में राम मंदिर का निर्माण हो।
अयोध्या धाम की 84 कोसी परिक्रमा का उद्देश्य हिंदुत्व का जनजागरण है। परिक्रमा के माध्यम से जनता में हिंदुत्व की भावना का जागरण करना है।
दूसरी तरफ विहिप के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान को निजी विचार बताया। कहा कि यह मुद्दा भाजपा के केंद्रीय घोषणा पत्र में अंकित है।
राम, गंगा व गोरक्षा, तीनों पर समाधान और उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव तत्पर रहने को कहा गया था। भाजपा अपने एजेंडे से मुकर नहीं सकती।