{"_id":"dd8c5acaa470bbe327a56ef870d00fd7","slug":"nrhm-scam-ed-sent-the-report-to-athority","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोटाला: आरोपियों को भेजी गई नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोटाला: आरोपियों को भेजी गई नोटिस
विष्णु मोहन/ अमर उजाला,लखनऊ
Updated Wed, 30 Apr 2014 02:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआरएचएम घोटाले के मुख्य आरोपियों की जांच कर रही ईडी ने मंगलवार को पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा समेत चार आरोपियों के खिलाफ केंद्रीय न्याय निर्णयन प्राधिकरण को औपचारिक शिकायत भेज दी है।
विज्ञापन
जिनके खिलाफ शिकायत भेजी गई है उनमें पूर्व मंत्री की पत्नी व गाजीपुर से सपा की लोकसभा प्रत्याशी शिवकन्या कुशवाहा, करीबी रिश्तेदार गया प्रसाद और पूर्व एमएलए आरपी जायसवाल के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
ईडी की ओर से की गई इस विधिक औपचारिकता के बाद अब आरोपियों के लिए आवश्यक हो गया है कि वे अपनी संपत्ति को लेकर प्राधिकरण को स्पष्टीकरण दें।
यह स्पष्टीकरण तीन माह में दिया जाना है। संतोषजनक स्पष्टीकरण न होने की स्थिति में उनकी संपत्ति को जब्त करने की औपचारिकता की जा सकती है।
ईडी के सूत्रों का कहना है कि इस कवायद के बाद अब पूर्व मंत्री के करीबी आईएएस के बारे में ऐसी ही शिकायत प्राधिकरण में दर्ज कराई जाएगी।
इसके लिए ईडी आईएएस की संपत्ति की तलाश में जुट गई है।
इसमें आईएएस द्वारा मनी लांड्रिंग में लिप्त पाई गई एक एनजीओ की संचालिका के नाम खुद के खाते से काटे गए।
चेक व उसके भुगतान को और घोटाले की सीबीआई जांच में आईएएस के खिलाफ कमीशनखोरी के साक्ष्यों को आधार बनाया जाएगा।
ईडी की कोशिश है कि इस दौरान आईएएस के खिलाफ कुछ और साक्ष्य मिल जाएं। इसके लिए ईडी आईएएस के करीबियों के कारोबार व उनके खातों और संपत्ति आदि की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दरअसल ईडी को जानकारी मिली थी कि दो बिल्डर, एक साड़ी कारोबारी, एक एनजीओ संचालक व एक एनजीओ संचालिका से इस आईएएस के करीबी रिश्ते थे और इनके जरिए इस आईएएस ने अपनी ऊपरी कमाई का निवेश किया है।
इसमें ईडी दोनों बिल्डरों के द्वारा बनवाए जा रहे बहुमंजिला अपार्टमेंटों पर भी नजर रख रही है।