फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nretitwa vikas sammelan of congress

कांग्रेस की रणनीति, युवाओं को मिलेंगे सबसे ज्यादा टिकट

Sun, 16 Feb 2014 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 16 Feb 2014 10:33 AM IST
विज्ञापन
nretitwa vikas sammelan of congress

कांग्रेस के महासचिव व यूपी प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने युवाओं को

विज्ञापन
आश्वस्त किया कि उन्हें लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक टिकट दिए जाएंगे। राहुल गांधी ने भी 50 फीसदी टिकट युवाओं को देने की बात कही है।


मिस्त्री युवा कांग्रेस व भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की ओर से शनिवार को आयोजित ‘नेतृत्व विकास सम्मेलन’ में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने युवा कांग्रेसियों को प्रदेश में पदयात्रा निकालने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि चारों जोन बुंदेलखंड, पश्चिम, मध्य व पूर्वांचल के सभी जिलों को शामिल करते हुए पदयात्रा निकाली जाए। इस दौरान कांग्रेस की नीतियों और यूपीए सरकार की उपलब्धियों के बारे में जनता को बताया जाए।


प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि सभी लोगों को जनता के बीच जाकर जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने का प्रयास करना चाहिए।

युवा कांग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष अंकित परिहार ने कहा कि चुनाव में यूथ कांग्रेस अहम भूमिका निभाएगी।

इस मौके पर यूपी के सह प्रभारी जुबेर खान, राना गोस्वामी, नसीब सिंह व विधान परिषद दल के नेता नसीब पठान, तरुण पटेल, राहुल राय, अमातुल्ला, कनिष्क पांडेय प्रमुख रूप से मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed