फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now you will get the benefit of Ayushman Yojana without recruitment in KGMU

Lucknow News: केजीएमयू में अब बिना भर्ती हुए मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ

Wed, 22 Jan 2025 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Now you will get the benefit of Ayushman Yojana without recruitment in KGMU
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में मार्च से बिना भर्ती हुए आयुष्मान योजना का लाभ मिलने लगेगा। इसके लिए विभाग और डे-केयर सुविधा का आकलन किया जा रहा है। अभी तक आयुष्मान योजना का लाभ लेने के लिए न्यूनतम 24 घंटे भर्ती रहने की अनिवार्यता थी। अब इसमें छूट दी जा रही है।
विज्ञापन


केजीएमयू के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. सुरेश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना का दायरा बढ़ाते हुए बिना भर्ती वाले मरीजों को भी इसमें शामिल किया है। ऐसे में डे-केयर वाले मरीजों को भी योजना का लाभ मिलने लगेगा। विभिन्न विभाग में डे-केयर के दायरे में कौन-कौन सी सुविधाएं हैं, इसका आकलन किया जा रहा है। इसको लेकर विभिन्न विभागों के बीच बैठक की जा रही है। यह काम अगले 15 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद अन्य जरूरी बदलाव किए जाएंगे। मरीजों को मार्च की शुरुआत से नई सुविधा का लाभ देने की तैयारी है। आयुष्मान योजना के तहत लाभार्थी को साल भर में पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है।
विज्ञापन




कैंसर के रोगियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

डे-केयर सुविधा का लाभ कई मरीजों को मिल सकता है, लेकिन कैंसर से पीड़ित मरीजों के लिए यह सुविधा वरदान साबित होगी। कैंसर का इलाज बेहद महंगा है। कीमोथेरेपी वाले मरीजों को बराबर भर्ती नहीं रहना होता है, लेकिन कीमो की दवाएं कुछ घंटे भर्ती करके चढ़ाई जाती हैं। अभी तक इन मरीजों को उसी स्थिति में आयुष्मान का लाभ दिया जाता है जो 24 घंटे से ज्यादा भर्ती रहते थे। ऐसी सूरत में दो ही विकल्प थे, या तो मरीज को 24 घंटे से ज्यादा भर्ती रखा जाए या फिर उसे आयुष्मान योजना का लाभ न दिया जाए। दोनों ही स्थितियां मरीज के लिए समस्या बढ़ाने वाली हैं। डे-केयर की व्यवस्था में मरीज को कुछ घंटे के लिए भर्ती किया जाता है। इस तरह वह अस्पताल के रिकॉर्ड में आ जाता है। इससे उसे आयुष्मान योजना का लाभ मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed