फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now up produces electricity from waste management.

कोयला नहीं, कूड़े से बिजली बनाएंगे अखिलेश!

Tue, 02 Dec 2014 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 02 Dec 2014 05:36 PM IST
विज्ञापन
Now up produces electricity from waste management.

अखिलेश यादव ने अब केंद्र सरकार को चुनौती देनी की तैयारी कर ली है। यूपी को केंद्र सरकार की ओर से पूरा कोयला नहीं मिलने की वजह से सूबे को लगातार बिजली की समस्या से गुजरना पड़ रहा है।

विज्ञापन


ऐसे में सूबे के शहरों में कूड़े से बिजली बनाने के लिए सरकारी-निजी सहभागिता (पीपीपी) मोड में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाए जाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार एक नीति तैयार करवा रही है, जिसे जल्दी ही कैबिनेट में लाया जाएगा।
विज्ञापन


केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित स्वच्छ भारत इको पदयात्रा के समापन समारोह में बौद्ध धर्मगुरू ग्यालवांग द्रोक्पा की ओर से कुशीनगर और सारनाथ में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने का प्रस्ताव रखने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, इसके लिए एक नीति बनाना जरूरी है। यूरोपीय देशों में इस दिशा में काफी काम हुआ है। जब हम उनकी पेप्सी, बर्गर और पिज्जा का उपभोग कर रहे हैं, तो अच्छी तकनीक भी उनसे लेने में परहेज नहीं करना चाहिए।

यहां बनेंगे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के प्लांट

Now up produces electricity from waste management.

उन्होंने कुशीनगर और सारनाथ में द्रोक्पा की ओर से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने के प्रस्ताव पर सहमति जताई। सीएम बोले इस बाबत लाई जा रही नीति में जमीन आदि की व्यवस्था के बारे में भी विशेष प्रावधान होंगे।

उन्होंने कुशीनगर और सारनाथ में स्वच्छता के लिए सरकार की ओर से हरसंभव मदद का वादा किया।

बिजली खरीद के लिए जब तक पारदर्शी नीति नहीं अपनाई जाएगी, तब तक उपभोक्ताओं को सस्ती व भरपूर मात्रा में बिजली नहीं मिल पाएगी।

इसके लिए पावर कॉर्पोरेशन को ओपेन टेंडर कर बिजली खरीदनी चाहिए। इसके बगैर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2016 में शहरों को 24 घंटे व ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली देने की जो घोषणा की है, वह पूरी नहीं हो सकती है। यह आशंका उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने जताई है।

परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि सरकार की शहरों व ग्रामीण इलाकों में ज्यादा बिजली देने की योजना पावर कॉर्पोरेशन की वर्तमान बिजली खरीद नीति से सफल होने वाली नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed