{"_id":"d6d25e747047ed8460623edc5a84bd5d","slug":"now-two-new-flyover-for-capital","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी को दो और नए पुलों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी को दो और नए पुलों की सौगात
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 09 Feb 2014 09:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद रोड से पॉलीटेक्निक चौराहा और लोहिया पथ पर पिकप बिल्डिंग तक फ्लाई ओवर बनाने की मंजूरी शासन सोमवार को दे सकता है।
विज्ञापन
राज्य सेतु निर्माण निगम इनकी कार्यदायी संस्था होगी और पीडब्लयूडी को इन पुलों का बजट जारी किया जाएगा।
सोमवार को शासन की वित्तीय समिति की होने वाली बैठक में इन दोनों पुलों का बजट पास किया जा सकता है।
पुलों के निर्माण पर करीब 150 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इन पुलों के बनने से जहां लोहिया पथ और फैजाबाद रोड का रास्ता सुगम होगा और पॉलीटेक्निक चौराहे का जाम भी कम हो जाएगा।
गोमती नगर में प्रवेश मार्ग की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। जब लोहिया पथ का निर्माण हुआ तो दोनों ओर साइकिल ट्रैक बनाया गया।
तब लोग गोमती नगर जाने के लिए पुल के नीचे से मिठाई वाले चौराहे से मुड़कर चले जाते थे। पिछली सरकार में साइकिल ट्रैक तोड़ा गया और उसके स्थान पर एक नया ओवर ब्रिज बना दिया गया।
विज्ञापन
यह सीधे पिकप चौराहे तक गिरा दिया गया। इससे पुल के नीचे से होकर रास्ता बंद हो गया। इससे लोगों को कॉलोनी के अंदर से काफी लंबा रास्ता तय करके मिठाई वाले चौराहे के नीचे से होकर जाना पड़ता था।
विज्ञापन
लोगों की मांग पर दूसरे पुल के नीचे से रास्ता निकाला गया। इसके बाद तीसरा पुल इसलिए बनाया गया कि इसे मिठाई वाले चौराहे के पास मोड़कर गोमती नगर की ओर रास्ता बनाया जाएगा लेकिन यह काम काफी लंबे समय तक लटका रहा।
इस पर मुख्यमंत्री ने इसे जल्दी बनाने के निर्देश भी दिए थे। आपाधापी में तीसरा पुल भी सीधा ही बना दिया गया। इसके चलते गोमती नगर के लिए सीधा रास्ता नहीं बना।
अब दाएं और बांए वाले दोनों ओवर ब्रिज के नीचे से रास्ते हैं लेकिन वे बहुत खतरनाक हैं। यहां अक्सर ट्रैफिक जाम भी होता है।
तीन रास्तों पर कम होगा ट्रैफिक का दबाव
पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता वीके सिंह ने बताया कि लोहिया पार्क से पिकप चौराहे की ओर बाएं से जाने वाले ओवरब्रिज पर एक फ्लाई ओवर बनाया जाएगा।
जहां से वह पुल नीचे गिरना शुरू होता है, वहां से एक और रास्ता निकाल कर इस फ्लाई ओवर को उठाया जाएगा। इससे लोग ऊपर से ही गोमती नगर निकल जाएंगे। इससे बाकी तीन रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा।
इसके अलावा फैजाबाद रोड से पॉलीटेक्निक चौराहे के ऊपर से होते हुए एक पुल बनेगा। इसके चलते जिन लोगों को सीधे निकलना है, वे ऊपर से ही निकल जाएंगे। इससे चौराहे पर जाम कम होगा। यह काम भी सेतु निर्माण निगम करेगा।
शासन की वित्तीय समिति की बैठक में दोनों पुलों का बजट पास किए जाने की उम्मीद है। बजट मिलने के बाद बहुत जल्द ही इनका निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा।