फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now travel in bus and train with one ticket service start

बस और ट्रेन के लिए अब नहीं खरीदना होगा अलग-अलग टिकट

Thu, 17 Sep 2015 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 17 Sep 2015 11:06 AM IST
विज्ञापन
now travel in bus and train with one ticket service start

इंडियन रेलवे कैटरिंग एवं टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) और यूपी रोडवेज की नई सेवा ‘एक टिकट पर ट्रेन और बस का सफर’ की शुरुआत गुरुवार को होगी।

विज्ञापन


दिल्ली के डिवीजनल रेलवे मैनेजर अरुण अरोड़ा सुबह 9 बजे नई दिल्ली जंक्शन के अजमेरी गेट साइड पर इसका शुभारंभ करेंगे।

रोडवेज के गाजियाबाद परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस ने बताया कि 17 सितंबर से ट्रेन से नई दिल्ली जंक्शन पर उतरने वाले यात्रियों को आगरा एवं ग्रेटर नोएडा ले जाने के लिए जनता एसी बसें जनरथ मुस्तैद रहेंगी।
विज्ञापन


ये जनरथ बसें मयूर विहार नोएडा होकर जाएंगी। यात्री एक टिकट पर ट्रेन एवं बस में सफर करने के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctc.co.in  और  www.upsrtc.com पर ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब टिकट के लिए नहीं लगना पड़ेगा लाइन में

now travel in bus and train with one ticket service start

एक टिकट पर ट्रेन और बस के सफर अलावा यात्रियों के लिए एक और खुशखबरी है। अब लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर जल्द ही टिकट के लिए लगने वाली लंबी लाइनों से छुटकारा मिल जाएगा।

अगले सप्ताह से चारबाग स्टेशन पर टिकट वेंडिंग मशीनें काम करना शुरू कर देंगी। इसके लिए कुल छह स्थानों का चयन कर लिया गया है।

सबसे ज्यादा मशीनें प्लेटफार्म नंबर एक के इर्द-गिर्द होंगी। फिलहाल इन मशीनों को बिजली के कनेक्शन देने के लिए लाइनें डालने का कार्य शुरू कर दिया गया है। बीते करीब साल भर से टिकट वेंडिंग मशीनों के लगाए जाने की तैयारियां चल रही हैं।

देरी को लेकर रेल अफसरों की आलोचना भी हुई है। मगर अब इन मशीनों को चारबाग स्टेशन पर इंस्टॉल किए जाने की तैयारी पूरी हो गई है। उत्तर रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक ,चारबाग पर कुल छह मशीनें लगाई जाएंगी, जिसमें प्लेटफॉर्म नंबर एक के दायरे में कुल चार मशीनें लगेंगी।

ऐसी लिया जा सकता है टिकट

now travel in bus and train with one ticket service start

इसके अलावा एक मशीन सेकेंड एंट्री गेट पर लगेगी और एक पीआरएस बिल्डिंग में लगाई जाएगी। इसके लिए पूरी तैयारियां हो गई हैं। मशीनों को बिजली के कनेक्शन मुहैया कराने के लिए वायरिंग शुरू हो गई है। डीआरएम विदेश गए हैं, जहां से वह 22 तारीख को लौटेंगे।

उनके यहां आते ही मशीनों का शुभारंभ किया जाएगा। वहीं चार मशीनों को बनारस स्टेशन पर भी लगाया जा रहा है। उद्घाटन के दिन रेलवे के कर्मचारी इन मशीनों को ऑपरेट करने के तरीके आम लोगों को बताएंगे।

इन मशीनों की खूबी यह है कि इसमें गंतव्य का नाम डालकर और टिकट का मूल्य देकर सीधे टिकट ली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed