फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now the rush in trains will stop, you will get confirmed seats, up to 887 are vacant.

Railway News: अब थमेगी ट्रेनों में भीड़, मिलेंगी कन्फर्म सीटें, विमानों का किराया भी होगा सस्ता

Sun, 26 Oct 2025 09:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 26 Oct 2025 09:11 PM IST
सार

लखनऊ से दिल्ली जाने वाली तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार में शुक्रवार व शनिवार को 111, 19 सीटें खाली हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार में बृहस्पतिवार को 397, शुक्रवार को 636 व शनिवार को 264 सीटें रिक्त हैं। देखें पूरी डिटेल: 

विज्ञापन
Now the rush in trains will stop, you will get confirmed seats, up to 887 are vacant.
ट्रेनों में उमड़ी भीड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दीपावली, भैया दूज व छठ पर्व को लेकर रेलवे स्टेशनों पर रविवार को भी भीड़ उमड़ी। बोगियां ठसाठस रहीं। लेकिन सोमवार से भीड़ का दौर थमना शुरू हो जाएगा। दो-तीन दिन बाद से दिल्ली की ट्रेनों में चेयरकार श्रेणी में कन्फर्म सीटें मिल रही हैं। लेकिन मुंबई की गाड़ियों में अभी भी वेटिंग है।

विज्ञापन


यात्रियों के लिए कुछ राहत की खबर है। पिछले लंबे समय से दिल्ली व मुंबई की गाड़ियों में कन्फर्म सीटों की मारामारी चल रही थी। एक्स्ट्रा फेयर टिकट ईएफटी कटवाकर यात्रियों को सफर करना पड़ रहा था। लेकिन अब भीड़ कुछ कम होनी शुरू हो जाएगी। हालांकि रविवार को चारबाग, लखनऊ जंक्शन व अन्य रेलवे स्टेशनों पर भीड़ रही। अगले दो से तीन दिन अभी कुछ भीड़ रहेगी, उसके बाद ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लंदन से ज्यादा खूबसूरत लगता है लखनऊ... एक्टर हुमा कुरैशी ने जमकर की शहर की तारीफ
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सर्दियां आते ही बदल गई रामलला की दिनचर्या, आरती-शयन के साथ भोग में भी हुआ बदलाव; खाने में मिलेगा पूड़ी हलुआ


लखनऊ से दिल्ली जाने वाली तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार में शुक्रवार व शनिवार को 111, 19 सीटें खाली हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार में बृहस्पतिवार को 397, शुक्रवार को 636 व शनिवार को 264 सीटें रिक्त हैं। शताब्दी एक्सप्रेस की चेयरकार में बृहस्पतिवार व शुक्रवार को क्रमशः 32, 228 सीटें खाली हैं। डबलडेकर एक्सप्रेस की चेयरकार में मंगलवार को 74, बृहस्पतिवार को 789 व शुक्रवार को 887 सीटें खाली हैं। हालांकि लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस जैसी वीआईपी ट्रेनों में अगले हफ्ते भी वेटिंग रहेगी।

मुंबई के लिए लंबी वेटिंग
दूसरी ओर लखनऊ से मुंबई जाने वाली गोरखपुर पनवेल की स्लीपर, थर्ड एसी में पूरे हफ्ते वेटिंग 89 व 60 के बीच है। पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर व थर्ड एसी में 81 व 65 तक वेटिंग है। कुशीनगर एक्सप्रेस, पूजा स्पेशल ट्रेनों एवं अवध एक्सप्रेस में भी लंबी वेटिंग परेशानी का सबब बनेगी।

शेयरिंग टैक्सी से मिली राहत
छठ पर्व पर पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों में कन्फर्म सीटें नहीं मिलने पर शेयरिंग टैक्सी का सहारा लिया। लखनऊ से गोरखपुर, गोंडा, बस्ती, वाराणसी, बहराइच, कुशीनगर आदि के लिए 12 हजार से अधिक यात्रियों ने शेयरिंग टैक्सी का सहारा लिया। एयरवॉक ट्रेवेल एजेंसी के आतिफ का कहना है कि शेयरिंग टैक्सी का चलन तेजी से बढ़ रहा है। यह अच्छी व सस्ती सुविधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed