फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now the caste indicator words will have to be written on the front and back of the vehicles

यूपी: अब गाड़ियों में आगे-पीछे जाति सूचक शब्द लिखवाना पड़ेगा भारी, शासन ने तय किया जुर्माना

Sun, 20 Aug 2023 10:45 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 20 Aug 2023 10:45 AM IST
सार

यदि आप अपनी कार में आगे या पीछे जातिसूचक शब्द लिखवा रहे हैं तो अलर्ट हो जाइए। शासन इसको लेकर अब कार्रवाई करने जा रहा है। इसके लिए जुर्माना भी तय कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Now the caste indicator words will have to be written on the front and back of the vehicles
वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखवाना भारी पड़ेगा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखवाना अब भारी पड़ेगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिवहन विभाग अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करेगा। पांच हजार रुपये का जुर्माना किया जाएगा तथा रौब गांठने पर गाड़ी तक सीज की जा सकती है। लखनऊ में अब तक ऐसे 41 वाहनों पर कार्रवाई हो चुकी है।

विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाहनों पर जातिसूचक शब्दों को लेकर हाल ही में सख्त निर्देश दिए हैं। इसके बाद अब परिवहन विभाग और यातायात पुलिस जातिसूचक शब्द लिखे वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी में लगी है। भारत सरकार की ओर से प्रदेश सरकार को साल 2020 में कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया था। 
विज्ञापन


इसके बाद दिसंबर 2020 में परिवहन विभाग के अपर परिवहन आयुक्त (प्रशासन) ने प्रवर्तन अधिकारियों के लिए एक आदेश जारी कर कार्रवाई के लिए कहा था। इसी क्रम में लखनऊ आरटीओ की ओर से वर्ष 2021 में 41 वाहनों का चालान किया गया, जिन पर जातिसूचक शब्द लिखे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद यह कार्रवाई सुस्त हो गई और फिर से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग बढ़ गया था। अधिकारी बताते हैं कि मोटर वाहन अधिनियम के मुताबिक नंबर प्लेट पर नंबर के अलावा कुछ भी नहीं लिखा जा सकता है, अगर वाहन स्वामी ऐसा करते हैं तो फिर चालान की कार्रवाई की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed