फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now the attendants will not drag the stretcher, wheelchair in Lohia Institute

Lucknow News: लोहिया संस्थान में अब तीमारदार नहीं घसीटेंगे स्ट्रेचर, व्हीलचेयर

Sun, 29 Dec 2024 01:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Now the attendants will not drag the stretcher, wheelchair in Lohia Institute
लोहिया संस्थान में शनिवार को स्ट्रेचर घसीटते तीमारदार। 
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में तीमारदारों को अब मरीजों की व्हीलचेयर और स्ट्रेचर नहीं घसीटनी पड़ेगी। संस्थान के कर्मचारी ही यह जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके लिए इमरजेंसी के बाहर कर्मचारी 24 घंटे तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

मरीजों को सहूलियत देने के लिए संस्थान में नई व्यवस्था शुरू की गई है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि इमरजेंसी में स्ट्रेचर और व्हीलचेयर ले जाने के लिए कर्मचारी तैनात करने का मकसद तीमारदारों को गाइड करना भी है।
विज्ञापन

ये कर्मचारी एंबुलेंस से ही मरीजों को ले लेंगे। इसके बाद उन्हें किसी भी प्रकार की जांच के लिए भी यही कर्मचारी लेकर जाएंगे। इमरजेंसी में स्ट्रेचर और व्हील चेयर की संख्या बढ़ाई गई है। इनके लिए जगह बनाई जा रही है, जिससे मरीजों और तीमारदारों को परेशान नहीं होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन




अभी तो खुद ही स्ट्रेचर घसीट रहे तीमारदार

संस्थान प्रशासन के दावे से इतर शनिवार को संस्थान की इमरजेंसी में कई तीमारदार खुद ही स्ट्रेचर घसीटते नजर आए। इस बारे में चिकित्सा अधीक्षक का कहना था कि एक शिफ्ट में चार-चार कर्मचारियों की तैनाती की गई है। कई बार मरीज एक साथ आ जाते हैं। इसके अलावा कई बार तीमारदार कर्मचारियों को बताने के बजाय खुद ही स्ट्रेचर घसीटने लगते हैं। इस वजह से ऐसी स्थिति बनती है।

मोहनगंज में ग्रीन रोड के निर्माण कार्य शुरू होेने पर प्रदर्शन करते क्षेत्रवासी। संवाद

मोहनगंज में ग्रीन रोड के निर्माण कार्य शुरू होेने पर प्रदर्शन करते क्षेत्रवासी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed