फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: After the CEO, the Ram temple is now set to get a deputy CEO. Who is Chandan Rai, whose name is being

अयोध्या: सीईओ के बाद अब राममंदिर को मिलने जा रहा है डिप्टी सीईओ, कौन हैं चंदन राय जिनके नाम की है चर्चा

Sat, 17 Oct 2026 07:02 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 17 Oct 2026 07:02 PM IST
सार

Ram Mandir Deputy CEO: अयोध्या राम मंदिर में सीईओ की नियुक्ति हो जाने के बाद अब यहां की व्यवस्था में डिप्टी सीईओ की नियुक्ति होने जा रही है। 

विज्ञापन
Ayodhya: After the CEO, the Ram temple is now set to get a deputy CEO. Who is Chandan Rai, whose name is being
राम मंदिर की व्यवस्था में बदलाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 राम मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए जल्द ही डिप्टी चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (डिप्टी सीईओ) की तैनाती हो सकती है। इस पद के लिए मंदिर के चार्टर्ड अकाउंटेंट चंदन राय का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, उनके नाम पर ट्रस्ट की सहमति बनने और सीईओ की हरी झंडी मिलने की चर्चा है। हालांकि, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन


राम मंदिर परिसर में निर्माण कार्यों के साथ सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, रखरखाव और अन्य व्यवस्थाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में डिप्टी सीईओ की तैनाती से प्रशासनिक कामकाज के बंटवारे, निगरानी और विभिन्न व्यवस्थाओं के संचालन को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिल सकती है। सीईओ की नियुक्ति के बाद से ही डिप्टी सीईओ के चयन को लेकर मंथन चल रहा था।
विज्ञापन


दो सितंबर को हुई ट्रस्ट की बैठक में सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को सीईओ चुना गया था। इसके लिए पहले 16 लोगों का साक्षात्कार लिया गया था। इनमें से तीन नामों पर सहमति बनी थी। ट्रस्ट की बैठक में विचार-विमर्श के बाद जितेंद्र मिश्र के नाम पर मुहर लगी। अब चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण तक पहुंचे दो अन्य अभ्यर्थियों के नाम भी डिप्टी सीईओ पद के संभावित दावेदारों के रूप में चर्चा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण और वित्तीय प्रबंधन में अहम होगी भूमिका
डिप्टी सीईओ का पद राम मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस पद से निर्माण कार्यों की निगरानी, विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय, परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा और निर्धारित समयसीमा में काम पूरा कराने जैसे दायित्व जुड़े हो सकते हैं। इसके अलावा बजट, भुगतान, बिलों की जांच, वित्तीय अभिलेखों के रखरखाव और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की निगरानी में भी उनकी भूमिका अहम हो सकती है। हालांकि, जिम्मेदारियों का अंतिम स्वरूप ट्रस्ट की ओर से तय अधिकारों और कार्य-विभाजन पर निर्भर करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed