फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now test of blood sugar free in hospital

अस्पतालों में फ्री में होगी ब्लड शुगर व पीपी की जांच

Fri, 31 Jul 2015 11:42 AM IST
Updated Fri, 31 Jul 2015 11:42 AM IST
विज्ञापन
now test of blood sugar free in hospital

यूपी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब सरकारी अस्पतालों में ब्लड शुगर और पीपी की जांच पूरी तरह से निःशुल्क होगी।

विज्ञापन


प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में अब ब्लड शुगर व पीपी दोनों ही जांचें मुफ्त होंगी। अभी तक पीपी की जांच के लिए मरीजों को पैसा देना पड़ता था।

जबकि फास्टिंग की जांच मुफ्त हो जाती थी। अब सरकार ने दोनों ही जांचों को पूरी तरह निशुल्क कर दिया है। इसके लिए संशोधित आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

जिला अस्पतालों में पैथोलॉजी की 100 तरीके की जांच निशुल्क होती है। लेकिन सरकार ने पहले मुफ्त जांचों की जो सूची जारी की थी उसमें ब्लड शुगर (वन सैंपल) लिखा हुआ था।

ऐसे में सभी चिकित्सालयों में मरीजों की फास्टिंग की जांच तो फ्री में हो जाती थी लेकिन पीपी की जांच के लिए उन्हें पैसा देना पड़ता था। अस्पतालों में अक्सर इसके कारण झगड़े भी होते रहते हैं। मरीजों में भी इसको लेकर भ्रम की स्थिति थी।
विज्ञापन


यह समस्या जब सरकार के पास पहुंची तो तत्काल इसका निदान किया गया। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अरविंद कुमार ने शासनादेश में संशोधन कर अब ब्लड शुगर की दोनों जांचें फास्टिंग व पीपी को निशुल्क कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को तत्काल प्रदेश के सभी चिकित्सालयों में ब्लड शुगर की दोनों जांचें मुफ्त करने के संबंध में आदेश दे दिए हैं।


उन्होंने सात फरवरी 2014 के उस आदेश में भी संशोधन कर दिया है जिसमें क्रम संख्या 17 में ब्लड शुगर (वन सैंपल) लिखा हुआ था। इसे सरकार ने ब्लड शुगर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed