{"_id":"5e4572358ebc3ee60c087662","slug":"now-students-can-complaint-from-twitter-on-board-exam-related-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अब ट्विटर अकाउंट पर कर सकेंगे बोर्ड परीक्षा से संबंधित शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अब ट्विटर अकाउंट पर कर सकेंगे बोर्ड परीक्षा से संबंधित शिकायतें
Thu, 13 Feb 2020 09:28 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 13 Feb 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
- फोटो : amar ujala
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने यूपी बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित शिकायतों और उनके समाधान के लिए ट्विटर अकाउंट का शुभारंभ किया है।
विज्ञापन
सचिवालय स्थित कक्ष में गुरुवार को ट्विटर अकाउंट शुरू करने के बाद डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि बोर्ड परीक्षा-2020 को नकल विहीन, पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की दिशा में यह ट्विटर सेवा शुरू की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि परीक्षा की समस्त तैयारियों को आधुनिक रूप से विकसित किया गया है। ट्विटर से विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, 10वीं व 12वीं के परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों को एक मंच पर लाया जाएगा।
विज्ञापन
इस सेवा से रियल टाइम मॉनिटरिंग द्वारा सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान हो सकेगा। इसके अलावा समस्याओं एवं शिकायतों का बोर्ड एवं निदेशालय के अधिकारियों की ओर से निस्तारण कराया जाएगा।