{"_id":"06f825a7c88276b3e94e567a97e2fae6","slug":"now-strike-on-central-gov-offices","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक सेवा ठप, रिटर्न भी नहीं हुआ फाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक सेवा ठप, रिटर्न भी नहीं हुआ फाइल
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 13 Feb 2014 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल खत्म होने के बाद बुधवार को अभी बैंकिंग सेवा पटरी पर आ नहीं पाई थी और केंद्रीय कर्मचारियों ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
इसका सबसे ज्यादा असर डाक विभाग, दूर संचार और इनकम टैक्स विभाग में देखने को मिला।
स्पीड पोस्ट, पार्सल समेत सभी डाक सेवाएं ठप रहीं। पहले दो दिन की बैंक हड़ताल के चलते आवेदन फॉर्म भरने में छात्रों को दिक्कत हुई थी और बुधवार से डाक सेवा प्रभावित होने से वे निराश लौटे।
विज्ञापन
वहीं रिटर्न फाइल करने का काम पूरी तरह ठप रहा। वहीं पासपोर्ट ऑफिस व बीएसएनएल में हड़ताल का आंशिक असर देखने को मिला।
रेलवे के अलावा अन्य विभाग शामिल रहे। वेतन विसंगति, पेंशन और सातवें वेतन आयोग की सिफारिश लागू करने समेत 15 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट इम्प्लॉइज एंड वर्कर के बैनर तले आयोजित की गई है।
विज्ञापन
अशोक मार्ग स्थित आयकर भवन में पूरे दिन कर्मचारी काम पर नहीं गए। इससे पूरे दिन पब्लिक से जुड़े काम जैसे आयकर रिटर्न, समस्याओं का निस्तारण और सर्च एंड सर्वे का काम नहीं हुआ।
आयकर भवन में एक विरोध सभा का भी आयोजन किया गया। पासपोर्ट ऑफिस में लंच के समय ऑल इंडिया पासपोर्ट ऑफिस स्टाफ एसोसिएशन ने लंच के दौरान प्रदर्शन सभा की।
जीपीओ पर अधिकांश काउंटर दिनभर हड़ताल के चलते बंद रहे। इसके चलते स्पीडपोस्ट और पार्सल भेजने का काम नहीं हो सका।
कर्मचारियों ने केंद्रीय कर्मचारी समन्वय समिति के बैनर तले हड़ताल में हिस्सा लिया। केंद्रीय कर्मचारी समन्वयक समिति के महासचिव जेपी सिंह के मुताबिक, हड़ताल सफल रही।
इसमें राजधानी से करीब 5,000 और सूबे से 40,000 केंद्रीय कर्मी शामिल हुए। संचार निगम एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने हड़ताल में शामिल नहीं हुए।
डाक विभाग की हड़ताल से अटकी नौकरी
केंद्रीय कर्मचारियों की हड़ताल ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की मुश्किल बढ़ा दी है। कैबिनेट सचिवालय, दिल्ली में लोअर डिविजन क्लर्क और असिस्टेंट के लिए जिन अभ्यर्थियों ने हाल ही 2-3 दिन पहले आवेदन किया है या आवेदन करने वाले थे दोनों ही परेशान हैं।
रजिस्टर्ड डाक से फॉर्म पहुंचने की अंतिम तिथि 14 फरवरी है। जबकि 12 और 13 फरवरी की हड़ताल केचलते डाक भेजने का काम प्रभावित है।
अब इन अभ्यर्थियों को अपने हाथ से नौकरी का एक अवसर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। बुधवार को बहुत से अभ्यर्थी इसका फॉर्म भेजने के लिए जीपीओ व राजधानी के अन्य डाकघरों में पहुंचे।
वहां से इन लोगों ने टिकट लगाकर फार्म पोस्ट बॉक्स में तो डाल दिया लेकिन वह पहुंचेगा या नहीं इस बात में शंका है।