फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now Shiksha Mitras will show strength: Big rally organized for adjustment-salary increase

शिक्षामित्र दिखाएंगे ताकत: समायोजन-वेतन वृद्धि के लिए बड़ी रैली का आयोजन, 18 को जुटेंगे हजारों शिक्षामित्र

Fri, 06 Oct 2023 07:19 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 06 Oct 2023 07:19 AM IST
सार

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला ने कहा कि इसी के साथ शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय में वापसी, महिला शिक्षामित्रों को उनके ससुराल के पास तैनाती, टीईटी पास शिक्षामित्रों को नियमों में शिथिलता देते हुए सहायक अध्यापक बनाने का मुद्दा उठाएंगे।

विज्ञापन
Now Shiksha Mitras will show strength: Big rally organized for adjustment-salary increase
शिक्षामित्र लगातार संघर्ष कर रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षामित्रों के समायोजन, वेतन वृद्धि आदि मांगों को लेकर अभी तक कोई कार्यवाही न किए जाने से उनमें काफी नाराजगी है। इनके साथ ही अन्य मांगों को लेकर शिक्षामित्र, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले 18 अक्तूबर को राजधानी में एक बार फिर दम दिखाएंगे। 18 अक्तूबर को ईको गार्डेन में रैली आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


इसके माध्यम से वह शिक्षामित्रों की नियमावली में संशोधन कर समायोजन, समायोजन प्रक्रिया पूर्ण होने तक 62 वर्ष की सेवा, सम्मानजनक वेतनमान, मृतक शिक्षामित्रों के परिवार को आर्थिक सहायता देने, आश्रितों को नियुक्ति देने की मांग करेंगे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला ने कहा कि इसी के साथ शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय में वापसी, महिला शिक्षामित्रों को उनके ससुराल के पास तैनाती, टीईटी पास शिक्षामित्रों को नियमों में शिथिलता देते हुए सहायक अध्यापक बनाने का मुद्दा उठाएंगे।
विज्ञापन


प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह ने बताया कि संगठन इस रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाएगा। उन्होंने बताया कि रैली के लिए प्रदेश के पदाधिकारियों को मंडल स्तर पर जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश के लगभग 1.40 लाख शिक्षामित्र आज भी अल्प मानदेय पर अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इसमें लगभग 45000 शिक्षामित्र टीईटी पास हैं वहीं कुछ प्रदेशों में शिक्षामित्रों को नियमित शिक्षक का दर्जा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed