फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now shelter home will make in old buildings

रैन बसेरों में अब रहने के साथ ही जरूरतमंदों के लिए खाने व कपड़ों की व्यवस्था भी

Fri, 12 Nov 2021 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Now shelter home will make in old  buildings
राजधानी में रैन बसेरों में अब रहने के साथ ही जरूरतमंदों के लिए खाने व कपड़ों की व्यवस्था भी की जाएगी। इसमें शहरवासी भी मदद कर सकेंगे।
विज्ञापन

यही नहीं, रैन बसेरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। डीएम अभिषेक प्रकाश ने सर्दी को देखते हुए निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति खुले में नहीं सोने पाए। सभी को रैन बसेरों में सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
कलेक्ट्रेट में बुलाई गई बैठक में डीएम ने कहा कि बहुत से लोग रैन बसेरों की जानकारी के अभाव में भी सड़कों पर सोते हैं।
इसके लिए सभी प्रशासनिक अधिकारियों और नगर निगम को निर्देश दिया गया कि रैन बसेरों की सूची क्षेत्र की दुकानों, होटलों और थानों पर चस्पा कराई जाए।
नगर आयुक्त को डूडा के जरिये भी रैन बसेरों की व्यवस्था कराने के लिए कहा गया है। कहा कि कई लोग रैन बसेरों में पर्याप्त सुविधाओं के अभाव में भी वहां जाना पसंद नहीं करते।
विज्ञापन

इसमें मुख्य रूप से रिक्शे वाले, ठेला/फेरी वाले व अन्य मजदूर होते हैं। इस लिए रैन बसेरों में रहने की व्यवस्था के साथ रिक्शा, ठेला या वाहन आदि खड़ा करने के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैनबसेरों में कम्यूनिटी किचन से भोजन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए। रैनबसेरों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा कि नए भवनों को चिह्नित किया जाए।
पुराने सरकारी भवनों में भी रैनबसेरे बनाए जाएं। व्यवस्थाएं ठीक करने के लिए एनजीओ व संभ्रांत लोगों का सहयोग लेने और रैन बसेरो में गद्दे, चादर की व्यवस्था कराने को कहा गया।
हर चौकी और डायल 112 को स्थाई एवं अस्थाई रैनबसेरों से लिंक करने के लिए भी कहा गया। प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाने के भी निर्देश दिए गए।
प्रशासन ने की लोगों से सहयोग की अपील
डीएम ने सभी एनजीओ और सभ्रांत लोगों से अपील भी की है कि इस पुनीत कार्य मे अपना सहयोग दें। खुले में लोगों को सोते देखें तो रैन बसेरों में पहुंचाने में मदद करें। साथ ही बाहर कंबल आदि सामग्री बांटने के बजाए रैन बसेरों में इस प्रकार का सामान दान दें। अधिकारियों से कहा कि व्यापारी, संस्था व दान देने वालों के लिए सिंगल विंडो व्यवस्था बनायी जाए। उन्होंने नगर निगम के पार्षदों का भी सहयोग लेने और यह सुनिश्चित कराने को कहा है कि कोई भी व्यक्ति खुले में सोने को मजबूर न हो।

चार केंद्रों पर क्लॉथ बैंक की स्थापना करने के निर्देश
डीएम ने शहर में चार केंद्रों पर क्लॉथ बैंक की स्थापना करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जो लोग चादर गद्दे या कपड़े दान देना चाहते हैं, वह दान कर सकें। दान देने वालों को प्रशस्ति पत्र व धन्यवाद का ईमेल भी भेजा जाए। इसके अलावा ऑनलाइन कोरियर को साफ्टवेयर से लिंक किया जाए। बैठक में नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी राजस्व, डूडा व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed