फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now scholarship facility available through mobile app 60 lakh students UP benefit

UP News: अब मोबाइल एप से मिलेगी छात्रवृत्ति की सुविधा, यूपी के 60 लाख छात्रों को होगा लाभ

Mon, 16 Jun 2025 04:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Jun 2025 04:12 PM IST
सार

यूपी सरकार अब छात्रवृत्ति और शुल्क भरपाई योजना को मोबाइल एप के जरिए छात्रों तक पहुंचाने की तैयारी में है। एनआईसी को एप डेवलपमेंट की जिम्मेदारी दी गई है। इससे न केवल आवेदन की प्रक्रिया आसान होगी, बल्कि छात्रों को स्टेटस ट्रैकिंग, नोटिफिकेशन और भुगतान की जानकारी भी मोबाइल पर मिल सकेगी। इस सुविधा से 60 लाख से ज्यादा छात्र लाभान्वित होंगे।

 

विज्ञापन
Now scholarship facility available through mobile app 60 lakh students UP benefit
Scholarship ( प्रतीकात्मक चित्र) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अब उत्तर प्रदेश के छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के लिए लैपटॉप या साइबर कैफे पर निर्भर नहीं रहना होगा। जल्द ही मोबाइल एप के माध्यम से छात्र घर बैठे आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर को एप विकसित करने की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार की यह डिजिटल पहल करीब 60 लाख छात्रों के लिए राहत बनकर आएगी।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ढाई लाख रुपये तक सालाना आय वाले एससी-एसटी छात्रों और दो लाख रुपये तक सालाना आय वाले अन्य वर्गों के छात्रों को इस योजना का लाभ देती है। फिलहाल छात्रवृत्ति और शुल्क भरपाई के लिए वेबसाइट पर आवेदन करना होता है, लेकिन कई बार आवेदन में त्रुटि होने या दस्तावेज अधूरे रहने पर छात्रों को जानकारी तक समय से नहीं मिल पाती। इस समस्या के समाधान के लिए समाज कल्याण विभाग एक ऐसा मोबाइल एप तैयार करवा रहा है, जिसमें पंजीकरण, आवेदन फाॅर्म भरना, दस्तावेज अपलोड करना, स्टेटस ट्रैकिंग, भुगतान की सूचना, विभागीय नोटिफिकेशन जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP News: 'भाजपा में अपराधियों की भरमार...', अखिलेश बोले- अपराध व भ्रष्टाचार चरम पर; अराजकता की गिरफ्त में यूपी
विज्ञापन
विज्ञापन


एप की सेटिंग में अगर छात्र नोटिफिकेशन की अनुमति देंगे, तो उन्हें सीधे मोबाइल पर ये अपडेट मिलते रहेंगे कि आवेदन स्वीकार हुआ या नहीं, दस्तावेजों में क्या कमी है, कब पैसा खातें में जाएगा आदि।

ये भी पढ़े- यूपी: गांवों में 45 तो शहरी क्षेत्रों में 40 फीसदी बढ़ सकती हैं बिजली की दरें, नया कनेक्शन लेना भी होगा महंगा

 विभाग  के अधिकारियों का कहना है कि इस तरह का सिस्टम अभी तक केवल महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में लागू हुआ है। अब यूपी भी इसमें शामिल होकर डिजिटल शासन को एक नया मुकाम देगा। सरकार का उद्देश्य है कि शत-प्रतिशत पात्र छात्रों को इस योजना का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके। इस एप को इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed