{"_id":"053fba7e03da1bf93be4a38b187e9a82","slug":"now-sanitry-staff-recruitment-on-contract-basis","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके पर होगी 40 हजार पदों की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेके पर होगी 40 हजार पदों की भर्ती
शैलेंद्र श्रीवास्तव/ अमर उजाला,लखनऊ
Updated Fri, 24 Jan 2014 10:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकायों में 40 हजार संविदा कर्मियों की भर्ती ठेके पर करने की तैयारी है।
विज्ञापन
वित्त विभाग की टिप्पणी के आधार पर नगर विकास विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर सीएम को भेजा है। मुख्यमंत्री से इजाजत मिलने के बाद इसे कैबिनेट से मंजूरी के लिए रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संविदा पर 40 हजार सफाई कर्मियों को रखने की घोषणा की थी। इसके बाद नगर विकास विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर कार्मिक और वित्त विभाग को भेजा था।
विज्ञापन
इस पर कार्मिक व वित्त विभाग ने अलग-अलग राय दी थी। कार्मिक विभाग ने सीधी भर्ती न कर संविदा पर करने तथा वित्त विभाग ने संविदा भर्ती पर आपत्ति जताई थी।
नगर विकास विभाग ने स्थिति स्पष्ट करते हुए वित्त को पुन: प्रस्ताव भेजा।
तो उसने स्पष्ट टिप्पणी लिख दी कि निकायों में विभागीय संविदा कर्मियों की भर्ती न कर कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से यानी ठेके पर की जाए।