{"_id":"31819920ec952282e22fd3cb835c8767","slug":"now-railway-sms-alert-for-train-location","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे देगा मैसेज अलर्ट से ट्रेन की लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे देगा मैसेज अलर्ट से ट्रेन की लोकेशन
लखनऊ/निशांत यादव
Updated Sun, 28 Jul 2013 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब ट्रेन के लेट होने या मार्ग बदलने की जानकारी के लिए अब आपको कॉल करके पैसे खर्च नहीं करने होंगे।
विज्ञापन
रेलवे जल्द ही अपनी एसएमएस अलर्ट सेवा शुरू करने जा रहा है। अब बिना कोई शुल्क दिए यात्रियों को ट्रेनों की वर्तमान स्थिति का पता चल सकेगा।
यही नहीं आरक्षण चार्ट बनने से पहले और उसके बाद में बुक सीटों की बदलती स्थिति के बारे में भी यात्रियों को अलर्ट के जरिए सूचना भेजी जाएगी।
इसके लिए रेलवे आरक्षण केंद्रों पर टिकट बुक करवाते समय यात्रियों के मोबाइल फोन नंबर कंप्यूटर में ही फीड कर दिए जाएंगे।
इसके जरिए यात्रियों को सूचना भेजकर अलर्ट किया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चार्ट की स्थिति बताने का काम शुरू भी हो गया है।
अब ट्रेनों की लेटलतीफी, डायवर्जन व निरस्तीकरण की सूचना देने की तैयारी शुरू की जा रही है।
अभी तक यात्रियों को 139 नंबर पर ट्रेन का नंबर लिखकर एसएमएस करना होता है। एक मैसेज भेजने में यात्री के तीन रुपये कट जाते थे।
इसे देखते हुए क्रिस ने रेल आरक्षण चार्ट बनने के बाद बुकिंग स्टेटस बदलने और ट्रेनों की लेटलतीफी की अपडेट इनफर्मेशन मुहैया कराने के लिए एसएमएस गेटवे साफ्टवेयर तैयार किया है।
इस साफ्टवेयर को नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) और पैसेंजर रिजर्वेशन सेंटर (पीआरएस) की वेबसाइट से जोड़ा गया है ताकि यात्री को ट्रेनों की अपडेट मिलती रहे।
विज्ञापन
ट्रायल शुरू
रेलवे ने पिछले दिनों चार्ट बनने से पहले और उसके बाद बदलने वाली सीट की बुकिंग की स्थिति का अलर्ट भेजने के लिए ट्रेन नंबर 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में ट्रायल शुरू किया है।
विज्ञापन
इसी के साथ नई दिल्ली से चलने वाली चार राजधानी एक्सप्रेस में भी ट्रायल शुरू किया गया है।